MP News:सौरभ शर्मा की जमानत से मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर नए सवाल, लोकायुक्त की लापरवाही और सरकार की चुप्पी

MP News: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का ढोल पीटने वाली सरकार और लोकायुक्त एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा, जिसके पास से करोड़ों की अघोषित संपत्ति, 52 किलोग्राम सोना और 11 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हुई थी, को विशेष लोकायुक्त अदालत से जमानत मिल गई है।

यह कोई छोटी-मोटी चूक नहीं, बल्कि लोकायुक्त की घोर लापरवाही और सरकार की संदिग्ध चुप्पी का नतीजा है। निर्धारित 60 दिनों में चालान पेश न कर पाने की यह नाकामी अब एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा कर रही है। सवाल यह है कि क्या मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों को बचाने का खेल अब खुलेआम खेला जा रहा है?

Saurabh Sharma bail raises new questions on corruption in MP Lokayukta negligence

सौरभ शर्मा: भ्रष्टाचार का 'सोने का पहाड़'

सौरभ शर्मा का मामला कोई साधारण भ्रष्टाचार की कहानी नहीं है। एक मामूली परिवहन आरक्षक के पास जब लोकायुक्त, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग ने छापेमारी में अकूत संपत्ति बरामद की, तो पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। 52 किलोग्राम सोना, 11 करोड़ से ज्यादा की नकदी, और करोड़ों की अचल संपत्ति-यह सब एक ऐसे शख्स के पास था, जिसकी सरकारी तनख्वाह से यह सब जुटाना नामुमकिन था। लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह इस संस्था की नीयत और सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

60 दिन का मौका, फिर भी फेल लोकायुक्त

कानून के मुताबिक, लोकायुक्त को 60 दिनों के भीतर चालान पेश करना था, लेकिन यह समयसीमा बीत गई और सौरभ शर्मा को जमानत मिल गई। यह नाकामी संयोग नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा लगती है। सूत्रों का कहना है कि जांच में जानबूझकर ढिलाई बरती गई। सबूतों को मजबूत करने और कोर्ट में पेश करने में देरी ने सौरभ को बचने का रास्ता दे दिया। यह सवाल अब हर किसी के जेहन में है कि आखिर लोकायुक्त ने इतने बड़े मामले में इतनी लापरवाही क्यों बरती?

जयदीप प्रसाद का ट्रांसफर: साजिश की कड़ी?

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब लोकायुक्त निदेशक जयदीप प्रसाद का अचानक ट्रांसफर कर दिया गया। जयदीप वही अधिकारी थे, जिन्होंने सौरभ शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की थी। उनके नेतृत्व में छापेमारी हुई और संपत्ति बरामद की गई। लेकिन जैसे ही जांच गहराने लगी, उनका तबादला कर दिया गया। यह कदम साफ संकेत देता है कि सरकार इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में थी। क्या जयदीप की ईमानदारी कुछ बड़े रसूखदारों के लिए खतरा बन गई थी? यह सवाल अब जनता के बीच गूंज रहा है।

लोकायुक्त: पहरेदार या हिस्सेदार?

सौरभ शर्मा का मामला कोई इकलौता उदाहरण नहीं है। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की कार्यप्रणाली लंबे समय से संदेह के घेरे में रही है। यह संस्था, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ पहरेदार बनकर खड़ी की गई थी, अब हिस्सेदार की भूमिका में नजर आती है। कई हाई-प्रोफाइल मामलों में लोकायुक्त ने या तो जांच में ढिलाई बरती या फिर भ्रष्टाचारियों को बचाने का रास्ता तैयार किया। जब कार्रवाई की बारी आती है, तो सरकार अभियोजन की अनुमति रोककर अपराधियों की ढाल बन जाती है। सौरभ शर्मा जैसे मामले में इसकी नाकामी ने साबित कर दिया कि लोकायुक्त अब अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है।

सरकार की चुप्पी, जनता के सवाल

इस पूरे प्रकरण में सरकार की चुप्पी भी कम संदिग्ध नहीं है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करते हैं, इस मामले पर खामोश हैं। लोकायुक्त की नाकामी और जयदीप प्रसाद के ट्रांसफर पर कोई सफाई नहीं दी गई। जनता अब सरकार से ये सवाल पूछ रही है:

  • सौरभ शर्मा मामले में चालान पेश न करने की नाकामी के पीछे कौन जिम्मेदार है?
  • जयदीप प्रसाद का ट्रांसफर क्या इस मामले को दबाने की साजिश का हिस्सा है?
  • भ्रष्टाचार के मामलों में अभियोजन की अनुमति रोककर सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण क्यों दे रही है?
  • लोकायुक्त की बार-बार नाकामी के बावजूद इस भ्रष्ट संस्था को क्यों ढोया जा रहा है?

जनता की मांग: निष्पक्ष जांच और लोकायुक्त का खात्मा

  • इस मामले ने मध्य प्रदेश की जनता में गुस्सा भर दिया है। लोग अब मांग कर रहे हैं कि:
  • सौरभ शर्मा मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में हो।
  • जयदीप प्रसाद के ट्रांसफर और चालान पेश न करने के कारणों की गहराई से जांच की जाए।

लोकायुक्त जैसी "निकम्मी और भ्रष्ट" संस्था को तत्काल भंग कर इसकी जगह एक स्वतंत्र और प्रभावी संस्था बनाई जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पटेल ने कहा, "लोकायुक्त अब भ्रष्टाचारियों की रक्षा करने वाली ढाल बन गई है। सौरभ शर्मा को जमानत मिलना इस बात का सबूत है कि सरकार और लोकायुक्त मिलकर जनता को मूर्ख बना रहे हैं। इसे बंद करना ही एकमात्र रास्ता है।"

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का ढोंग?

सौरभ शर्मा को जमानत मिलना न केवल लोकायुक्त की नाकामी का सबूत है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा महज एक छलावा है। जब एक परिवहन आरक्षक जैसा शख्स करोड़ों की संपत्ति के साथ खुलेआम घूम सकता है, तो आम जनता का भरोसा टूटना लाजमी है। यह मामला अब मध्य प्रदेश की सियासत में तूफान लाने को तैयार है। क्या सरकार इन सवालों का जवाब देगी, या यह भी एक और भूली-बिसरी कहानी बनकर रह जाएगी? जनता की नजर अब सरकार के अगले कदम पर टिकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+