Satna: अंधविश्वास में गई किशोरी की जान, सांप काटने के बाद झाड़-फूंक कराते रह गए परिजन

सतना 18 सितंबर। मध्य प्रदेश के सतना जिले में अंधविश्वास के कारण 15 वर्षीय एक किशोरी की जान चली गयी। सिंहपुर के ग्राम टेकनपुर में रात को आपने कमरे में सो रही किशोरी को सर्प ने डंस लिया। परिवार वालों के अंधविश्वास के चलते पूरी रात किशोरी दर्द से जूझती रही। हालत जब गंभीर हुई तो 108 को डॉयल किया। 4 घंटे बाद भी एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। आखिरकार किशोरी की मौत हो गई। बताया गया कि 15 साल की लक्ष्मी पिता कल्लू कोल को गुरुवार रात 12 बजे घर के कमरे में सो रही थी तभी सांप ने काट लिया। अंगुलियों में एकाएक दर्द से होने से किशोरी की नींद खुली। सामने सर्फ देखकर परिवार वालों को सूचना दी। बताया गया कि सर्पदंश पीड़ित किशोरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बजाय परिजन झाड़फूंक कराने ले गए। जबकि सिंहपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। जहां डॉक्टरों की पदस्थापना है, लेकिन परिवार वाले पूरी रात अंधविश्वास के चलते झाड़फू़ंक कराते रहे। समय से हॉस्पिटल में भर्ती कराते तो जान बचाई जा सकती थी।

satna girl dies of snakebite

इलाज के अभाव में किशोरी की सुबह हालत गंभीर हो गई। तब भी परिवार वालों ने सिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने की बजाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद ले जाने 108 को डॉयल किया, लेकिन 4 घंटे बाद भी पीड़िता को एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। नतीजन बिना इलाज ही दम तोड़ दिया। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर टेकनपुर के छोटे कोल ने सरपंच राम शिरोमण के पास जाकर घटना बताई। सरपंच ने अपने फोन से 108 को डायल किया। बताया गया वाहन खाली नहीं है। सरपंच सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया हमारे सामने हॉस्पिटल में एंबुलेंस खड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+