Satna: अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे नगर निगम के कर्मचारी, शुरू कर दी हाथ ठेला वाले की पिटाई

सतना, 23 सितंबर। मुख्यालय के जयस्तंभ चौक में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा एक हाथ ठेला वाले की पिटाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के नगर निगम के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान लोग कुछ समझ पाते, कर्मचारियों ने ठेला वाले की पिटाई शुरू कर दी। सरेराह मारपीट की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Nagar Nigam Satna

शहर स्थित जयस्तंभ चौक में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम अतिक्रमण हटाने वाले कर्मचारियों ने गरीब सब्जी बेचने वाले के साथ जमकर मारपीट की, वहीं मौजूद स्थानीय लोगों ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

नगर निगम के कर्मचारियों ने उसे सब्जी ठेला हटाने के लिए कहा इसी दौरान सब्जी वाले और नगर निगम की कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई, बातचीत इतनी बढ़ गई कि नगर निगम के कर्मचारियों ने अकेले सब्जी वाले के साथ पटक कर मारपीट कर दी, सब्जी वाला मारपीट के दौरान रहम की भीख मांगता रहा लेकिन नगर निगम के अतिक्रमण की कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा और उस गरीब सब्जी वाले के साथ पटक पटक कर जमकर मारपीट की गई,

अतिक्रमण अधिकारी रामा शंकर शुक्ला के अनुसार

वहीं इस मामले पर जब नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी रमाकांत शुक्ला से बात की गई तो अधिकारी अपना अलग राग अलाप रहे हैं। जानकारी देते बताया कि शहर के जयस्तंभ चौक में सब्जी लगाने के लिए प्रतिबंध लगाया किया गया है उसके बावजूद भी सब्जी वाले वहां पर अतिक्रमण कर लेते है, वही नगर निगम की टीम ने जब सब्जी वाले को हटाने पहुंचे हैं तो वह सब्जीवाला शराब के नशे में था और कर्मचारियों से से भीड़ गया, और मारपीट करने लगा था, इस पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करा दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+