Satna News: घर के पीछे गांजे की खेती, पुलिस पहुंची तो महिला को आ गई माता, भूत-प्रेत का करने लगी ढोंग

सतना, 15 अक्टूबर। नशा विरोधी प्रदेश व्यापी अभियान के तहत एक्शन मोड में चल रही सतना पुलिस ने जसो थाना अंतर्गत गांजा की खेती पकड़ी है। पुलिस को इस कार्यवाही के दौरान अजीबो गरीब हालातों का सामना करना पड़ा। यहां एक महिला ने घर के पीछे बाड़ी में ही गांजे की खेती कर रखी थी। इस दौरान पुलिस कार्यवाही करने पहुंची तो गांजा की खेती करने वाली महिला ने नाटक शुरू कर दिया, और महिला को माता आ गई, कुछ माई के लिए पुलिस के होश उड़ गए।

सतना गांजा महिला भूत प्रेत

पुलिस जानकारी देते हुए बताया कि जसो थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत हरदुआ के एक घर के पीछे बाड़ी में गांजा की खेती पकड़ी गई है। पुलिस ने यहां से 39 किलोग्राम के 14 गांजा के हरे पौधे जब्त कर महिला को हिरासत में लिया गया है। गांजा की खेती करने के आरोप में पकड़ी गई। महिला का नाम मोहवती कोल पत्नी स्व संतोष कोल उम्र 46 साल हरदुआ निवासी थाना जसो है।

जसो थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने जानकारी दी कि सूचना मिली थी कि मोहवती ने अपने घर पीछे बाड़ी में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। जानकारी मिली तो एक टीम भेजी गई, जिसने रात के समय देखरेख की। बाड़ी में गांजा के पौधे लगे पाए जाने पर दबिश देकर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और गांजा के 141 हरे पौधे उखड़वा लिए गए।

चोरी जब महिला पकड़ी गई और उससे पूछताछ शुरू हुई तो अचानक उसको माता आ गई और वह हिलने-डुलने लगी। झूमते हुए भूत-प्रेत का उस पर असर होने का ढोंग करने लगी। लेकिन उसके ये ढोंग काम नहीं आए। पुलिस ने पूरी कार्यवाही की वीडियो ग्राफी कराई और गांजे के पौधे जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+