हिंदू बच्चों को ना बनाएं सांता क्लॉज, VHP ने मिशनरी स्कूलों को चिट्ठी लिख कर दी चेतावनी
भोपाल में विश्व हिंदू परिषद ने मिशनरी स्कूलों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि क्रिसमस पर कोई भी विद्यालय अभिभावकों की अनुमति के बिना किसी बच्चे को सांता क्लॉज ना बनाएं। वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्रिसमस पर विश्व हिंदू परिषद ने मिशनरी स्कूल समेत प्रदेश के अन्य सभी स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी है कि अभिभावकों को अनुमति के बिना कोई भी स्कूल किसी भी बच्चे को सांताक्लॉज ना बनाएं। यदि कोई स्कूल ऐसा करता है जो विश्व हिंदू परिषद उस विद्यालय के विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्रवाई करेगा। इस संबंध में विहिप (VHP)ने स्कूलों को पत्र भी भेजा है। विश्व हिंदू परिषद के जितेंद्र चौहान ने कहा कि हमारे हिंदू बच्चे राम बने, कृष्ण बने बुद्ध बने, गौतम महावीर बने, गुरु गोविंद सिंह बने, यह सब तो बनना चाहिए क्रांतिकारी बने महापुरुष बने परंतु सांता नहीं बनना चाहिए यह भारत भूमि संतों की भूमि है,सांता की नहीं।

विश्व हिंदू परिषद मध्य प्रांत के प्रचार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने पत्र लिखते हुए लिखा कि भोपाल की सभी विद्यालयों में जो छात्र सनातन हिंदू धर्म और परंपराओं को मानते हैं उन छात्रों को विद्यालय में होने वाले क्रिसमस के कार्यक्रम में सांता क्लॉज़ बना रहे हैं। क्रिसमस ट्री बिल आने का बोल रहे हैं यह हमारी हिन्दू संस्कृति पर हमला है। हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म में प्रेरित करने हेतु यह षड्यंत्र आर्थिक रूप से भी ऐसी ड्रेस या पेड़ लाने से अभिभावकों व नुकसान होता है।
उन्होंने सवाल किया कि 'विद्यालय' हिंदू बच्चों को शांता बनाकर ईसाई धर्म के प्रति श्रद्धा और आस्था उत्पन्न करने का काम कर रहे है क्या? उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू बच्चे राम बने, कृष्ण बने,बुद्ध बने, गौतम महावीर बने, गुरु गोविंद सिंह बने,यह सब तो बनना चाहिए क्रांतिकारी बने महापुरुष बने परंतु सांता नहीं बनना चाहिए। इसलिए सभी विद्यालयों से आग्रह है कि हिंदू बच्चों को अभिभावकों के अनुमति के बिना सांता क्लोस ना बनाया जाए अगर कोई विद्यालय ऐसा करता है तो उस विद्यालय खिलाफ विश्व हिंदू परिषद वैधानिक कानूनी कार्रवाई करेगा।
बता दे हाल में गुजरात के वडोदरा में सेंटा क्लॉस की ड्रेस पहने शख्स को कथित तौर पर पीटने का मामला सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक सेंटा क्लॉस का कपड़ा पहने शख्स पर यह कहते हुए हमला किया गया था कि हिंदू के क्षेत्र में इस तरह का जश्न नहीं मनाने दिया जाएगा।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications