MP: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अनोखी प्रेम कहानी, अनारकली के पीछे सलीम दीवाना, जानें पूरी दास्तान

उमरिया, 1 सितंबर। जिले के बांधवगढ़ के विश्वविख्यात टाइगर रिजर्व में इस समय 1 अनोखी प्रेम कहानी चल रही है। इस कहानी के किरदार अनारकली और सलीम हैं। अनारकली, टाइगर रिजर्व की हथिनी है। जबकि सलीम जंगली हाथी। अनारकली के प्यार में सलीम पीछे आ जाता है और उसे धक्के मारते हुए ले जाता है। इससे टाइगर रिजर्व के कर्मचारी परेशान है।

Recommended Video

    अनारकली' को पसंद आया जंगली हाथी का साथ, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एलिफेंट लव की कहानी सामने आई है।
    अनारकली को सोनपुर के मेले से लाया गया था

    अनारकली को सोनपुर के मेले से लाया गया था

    अनारकली बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सबसे बुजुर्ग हथिनी है। अनारकली को पार्क प्रबंधन द्वारा सन 1978 में सोनपुर के मेले से खरीदकर बांधवगढ़ लाया गया था। अनारकली तब से लेकर आज तक टाइगर रिजर्व में पेट्रोलिंग से लेकर रेस्क्यू के कई अभियानों में शामिल रही है। अब अनारकली की बातें जंगली हाथी सलीम से प्रेम कहानी की वजह से हो रही है।

    2018 से हाथियों का झुंड बनाया बसेरा

    2018 से हाथियों का झुंड बनाया बसेरा

    अगस्त 2018 से जंगली हाथियों के 1 झुंड ने बांधवगढ़ में अपना रहवास बना लिया है। वहीं टाइगर रिजर्व में पहले से ही नर-मादा मिलाकर 14 पालतू हाथी मौजूद हैं। जिनका उपयोग पेट्रोलिंग और रेस्क्यू के लिए किया जाता है। पार्क प्रबंधन के मुताबिक, जब कभी पालतू और जंगली हाथियों का आपस में सामना होता है तो दोनों में सामान्य व्यवहार होता है।

    एक माह से सलीम अनारकली के प्यार में डूबा

    एक माह से सलीम अनारकली के प्यार में डूबा

    लेकिन बीते 1 महीने से 1 जंगली नर हाथी अनारकली के प्यार में डूबा हुआ है। सलीम, टाइगर रिजर्व के अंदर बने हाथी कैम्प तक आ जाता है और अनारकली को धक्के मारते हुए अपने साथ जंगल ले जाता है। यह घटनाक्रम कई बार हो चुका है। परेशान पार्क कर्मचारीयों को जानकारी लगने पर अनारकली को ढूंढ़ते हैं और वापस कैम्प में लेकर आते हैं।

    बांधवगढ़ को अपना स्थायी रहवास बना लिया

    बांधवगढ़ को अपना स्थायी रहवास बना लिया

    इनमें सीधी के जंगलों से लाई गई लक्ष्मण, काजल, श्याम, और अनूप शामिल हैं. उसी के पीछे-पीछे जंगली हाथियों का दल अपने समूह को खोजते हुए यहां आ पहुंचा और अनुकूल वातावरण मिलने के चलते बांधवगढ़ को अपना स्थायी रहवास बना लिया। शुरुआती दौर में भी जंगली हाथियों के झुंड ने हाथी कैम्प में धावा बोल दिया था।
    इसके बाद प्रबंधन ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग और पटाखों के माध्यम से जंगली हाथियों को भगाया था। अब बांधवगढ़ को जंगली हाथियों ने अपने रहवास के रूप के चुन लिया है और 59 जंगली हाथियों के दल में से 1 सलीम अपनी प्रेयसी अनारकली हथिनी के प्यार में पड़ गया है, जिससे टाइगर रिजर्व के कर्मचारी परेशान हैं।

    मादा के प्रति नर का आकर्षण एक स्वाभाविक व्यवहार

    मादा के प्रति नर का आकर्षण एक स्वाभाविक व्यवहार

    पार्क प्रबंधन के सामने अब अनारकली को सुरक्षित बचाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार मादा के प्रति नर का आकर्षण 1 स्वाभाविक व्यवहार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+