Rudraksh Mahotsav: पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- इस बार हुई साजिश, अगली बार 4 गुना बड़ा आयोजन करूंगा
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष महाउत्सव को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रम में साजिश हुई, लेकिन अगली बार 4 गुना बड़ा आयोजन करूंगा।

Rudraksha Mahotsav Sehore 2023: मध्यप्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव में अव्यवस्थाओं के चलते भले ही 3 लोगों ने अपनी जान गवा दी हो। लेकिन कथावाचक प्रदीप मिश्रा इससे भी बड़े चार गुना आयोजन की बात कर रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अब मैं इस से 4 गुना बड़ा आयोजन करूंगा। उन्होंने अवस्था के संबंध में कहा कि सनातन धर्म के विद्रोहियों ने तत्काल रुद्राक्ष महा उत्सव रद्द (कैंसिल) कराने की साजिश कराई। नीचे जानिए कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने सनातनियों को लेकर क्या कहा....

महादेव ने ही कराया होगा हम तो यह मानते: प्रदीप मिश्रा
बता दें कि शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर भी कुबेरेश्वर धाम में लाखों श्रद्धालुओं का आना-जाना रहा हैं। इस बीच कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं से कहा कि इंटरनेट मीडिया पर ये अफवाह फैलाई जा रही है कि आयोजन में भगदड़ मच गई, जबकि इसकी तस्वीर, वीडियो किसी के पास नहीं है। उन्होंने दावा किया कि परिसर में 162 कैमरे लगे हुए हैं। वहां भी कैमरे लगे हुए थे, जहां रुद्राक्ष वितरण हो रहा था। 162 कैमरों का सेटअप हमारे ऑफिस में लगा है। कोई भी एक भी आकर बता दे कि भगदड़ मची हो या किसी ने रुद्राक्ष फेंका हो। ये तो कहीं ना कहीं रुद्राक्ष वितरण को बंद करवाने के लिए था। महादेव ने ही कराया होगा, हम तो ये मानते हैं।

3 महीने बाद फिर आओगे
कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से कहा कि तुम 3 महीने में फिर आओगे और रुद्राक्ष लेकर जाओगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाल चलने में लगे हैं। प्रशासन ने भी ऐसे लोगों को पकड़ा है, जो माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। लोगों को भड़का रहे हैं, ताकि रुद्राक्ष वितरण ना हो सके हम जगह-जगह कथा कराने जाते हैं तो हमें इसका अंदाजा होता है कि कितने लोग आएंगे।

जो भी कथा सुनने आए उस पर गोमूत्र छिड़का जाए: पंडित प्रदीप मिश्रा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने सनातनियों को चेक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साल भर कभी भी आ जाना। खाली झोली नहीं जाओगे। मिश्रा ने कहा है कि मेरा मन अबकी बार कर रहा है कि जो भी कथा सुनने आए, उस पर गोमूत्र छिड़का जाए, जिससे ये मालूम पड़ जाएगा कि वे सनातनी है, या नहीं। जो सनातनी होगा, उसे गोमूत्र छिड़कना बुरा नहीं लगेगा।

20 लाख से अधिक लोग आए
इससे पहले पूरे घटनाक्रम को लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि हमने श्रद्धालुओं लेकर जो व्यवस्था की बात कही थी, वो सही थी। इसको लेकर हमने कथा पंडाल, ठहरने, भोजन, पार्किंग, पानी और शौचालय के इंतजाम किए थे, लेकिन अनुमान के अनुसार 2 लाख लोग रोजाना था। पर 2 दिन पहले ही लोग आकर रुक गए। वहीं कथा के पहले दिन ही 20 लाख से अधिक लोग आए। जिससे अव्यवस्था हो गई।

चमत्कारी रुद्राक्ष लेने के लालच में आई थी भीड़
बता दे चमत्कारी रुद्राक्ष लेने के लालच में मध्यप्रदेश के सीहोर में प्रदेश ही नहीं देश भर से लोग आ पहुंचे थे। भोपाल-इंदौर हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर तक जाम लग गया था। कई घंटों के बाद जाम खुल पाया था। लाखों की तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं की वजह से अफरातफरी का माहौल बन गया था। व्यवस्था नहीं होने के कारण अधिकांश लोग खाने पीने को भी मजबूर हो गए थे। महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु गणपत सदावर्ते ने बताया कि हम यहां रुद्राक्ष लेने आए थे। महाराज ने कहा था कि रुद्राक्ष को पानी में डालकर पानी पी लेने से हर समस्या दूर हो जाएगी इसलिए हम इतनी दूर से आए थे, लेकिन यहां रुद्राक्ष नहीं मिला और यहां के लोगों का भी व्यवहार ठीक नहीं लगा। अब कभी ऐसा रुद्राक्ष लेने नहीं आएंगे। लेकिन आयोजन के कर्ताधर्ता पंडित प्रदीप मिश्रा विषय साजिश करार दे रहे हैं और इससे बड़े चार गुना आयोजन करने की बात कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications