Bhopal News: चुनाव से पहले मध्य-गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा को जोड़ने वाली 8 करोड़ रुपए की सड़क को हरी झंडी
Bhopal News: राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव से पहले बहू प्रशिक्षित मास्टर प्लान की 80 फीट सड़क अवधपुरी डीआरएम रोड को पूरा बनाने की कवि शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग एमजीएम स्कूल से खजूरी कला होते हुए भोपाल बायपास रोड को करीब 7.96 करोड रुपए की राशि से बनाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बता दे एक महीने के अंदर इस सड़क को लेकर काम शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि लगभग 18 साल से अटकी मास्टर प्लान की ये सड़क बनने से मध्य गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को इससे फायदा मिलेगा।

18 साल से अटकी थी सड़क, 10 लाख आबादी को सुविधा
इस बहुप्रशिक्षित मास्टर प्लान की 80 फीट रोड के निर्माण के बाद शहर की मध्य विधानसभा क्षेत्र के अरेरा कॉलोनी, गुलमोहर, हबीबगंज, कोलार, अवधपुरी बेल इलाके की गई कॉलोनी के लोगों को रायसेन और विदिशा की ओर यात्रा करने के लिए शहर में से नहीं घुसना पड़ेगा। वह शहर के बाहर से ही अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से शहर की 10 लाख आबादी को सुविधा होगी।
अवधपुरी परिक्षेत्र जल कल्याण समिति के अध्यक्ष रमन तिवारी ने बताया कि वे पिछले कई साल से मास्टर प्लान की सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई बार इस सड़क को बनाने की बात हुई, लेकिन अब इस मामले में शासन की ओर से प्रयास शुरू किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए करीब 8 करोड रुपए के टेंडर जारी किए हैं। यह शहर की जनता के संघर्ष की जीत है।












Click it and Unblock the Notifications