एमपी गजब है: गड्ढे में गिरे जिंदा आदमी पर गिट्टी डाला, रोलर चलाकर बना दी सड़क
भोपाल। एमपी गजब है... जी हां सच में एमपी गजब ही क्योंकि यहां गड्ढे में गिरे एक जिंदा व्यक्ति के ऊपर सड़क बना दिया गया। सुनकर यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। मध्य प्रदेश के कटनी में एक 45 साल का व्यक्ति सड़क के गड्डे में फिसल कर गिर गया और बेहोश हो गया। सड़क मरम्मत करने वाले ने गड्डे में गिरे व्यक्ति को नहीं देखा और उसके ऊपर मुरम डालकर रोलर चला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में सड़क निर्माण कंपनी के डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुबह जब बर्मन घर नहीं पहुंचा तो उसके घर वाले उसे ढूंढने लगे। खोजबीन के दौरान घर वालों ने देखा कि निर्माणाधीन सड़क के पास बर्मन की चप्पल पड़ी थी और सड़क पर बहुत खून फैला था। ध्यान से देखा गया तो पता चला कि बर्मन का शव सड़क के मलबे के नीचे दबा हुआ है। जोशी ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने सड़क बनाने वाली कंपनी के डम्पर चालक के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामला की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications