राजधानी में 2 महीने पहले बनी हुई सड़क पर हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा : मध्य प्रदेश
भोपाल की चुना भट्टी की सड़क पर अचानक से 10 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा हो गया। गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। सड़क 2 महीने पहले ही बनाई गई थी।
भोपाल, 1 मई। राजधानी भोपाल में भ्रष्टाचार की सड़क का नमूना देखने को मिला। दरअसल चुनाभट्टी चौराहे पर बनाई गई नई सड़क में करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। अचानक से सड़क धंस गई है। वहीं रहवासियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।और इसे खराब काम करने का नतीजा बताया है, गनीमत यह रही कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। उससे पहले ही संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और मोर्चा संभाल लिया।
Recommended Video

भ्रष्टाचार की यह सड़क भोपाल के व्यस्ततम इलाके चुनाभट्टी चौराहा की है। जो रोड चुनाभट्टी चौराहे से शाहपुरा की ओर जाने वाले लोगों को जोड़ती है। बता दें अचानक से शनिवार की शाम 8 बजे ये सड़क धंस गई और करीब 10 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया है। करीब 30 फीट तक सड़क पर दरार पड़ गई है। जबकि करीब 2 महीने पहले ही इस सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। सड़क अपने आप कैसे धंस गई। यह तो एक जांच का विषय है। लेकिन प्रशासन और भ्रष्टाचार की पोल जरूर इस सड़क के धंसने के बाद खुली है।
वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची मजदूरों की टीम
जैसे ही गड्ढा होने के बाद वीडियो वायरल हुआ वैसे ही तुरंत मजदूरों की टीम मौके पर पहुंच गई। और JCB की मदद से मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा मौके पर तुरंत चुना भट्टी पुलिस पहुंच गई और बेरीगेटिंग कर रास्ते को रोका।
बता दे राजधानी भोपाल में पिछले कई महीनों से सड़क निर्माण का कार्य जोरों पर है। इससे पहले बरसात के सीजन में राजधानी में सड़कों के नाम पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखाई दे रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री के नाराजगी के बाद सड़क रिपेयरिंग और नई सड़क के बनाने का काम शुरू हुआ था। इसी क्रम में यह सड़क भी बनाई गई थी। लेकिन चंद महीनों बाद ही सड़क में अचानक से इतना बड़ा गड्ढा यह बताने के लिए काफी है कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications