Rewa crime news: बेटी से था अवैध संबंध, बाप-बेटे ने मिलकर युवक की काटी नाक, फिर कर दिया काम तमाम'
रीवा 24 जुलाई। बेटी से अवैध संबंध के चलते बाप-बेटे ने मिल कर युवक की हत्या की थी।आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद उसका नाक भी काट दिया, पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे सहित 1 अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाप-बेटे को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।

रायपुर कर्चुलियान पुलिस को लोहदवार गांव में तालाब किनारे आम के पेड़ पास युवक अंबिका पटेल का शव मिला था। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर आरोपी बाप- बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पहले तो पुलिस को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
कैसे की हत्या
पुलिस जानकारी देते हुए बताया कि युवक अंबिका, आधी रात को आरोपी पिता की बेटी से मिलने गया था। जहां आरोपियों ने युवक को पकड़ लिया। बताते हैं कि इस दौरान आरोपी पिता ने अपने पुत्रों की मदद से युवक की गला दबा कर न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि उसका नाक भी काट दी। युवक की हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को तालाब के पास फेंक दिया।
थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान के अनुसार
युवक की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। पुलिस ने युवक की हत्या के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पिता सहित उसके दो बेटो को गिरफ्तार कर लिया है। 1 आरोपी नाबालिग है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications