Rewa: रिश्वत लेते SDM का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की टीम ने 10 हजार रुपए लेते पकड़ा

रीवा, 18 अगस्त। जिले के मनगवां में पदस्थ एसडीएम रीडर कमलेश तिवारी को 10 हजार रुपये रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके बाद तिवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जमीन पर स्थगन की फाइल को हटाने और उसे खारिज करने के एवज में शिकायतकर्ता से आरोपित रीडर के द्वारा रुपए की मांग की गई थी।

SDM Reader Rewa

डीएसपी लोकायुक्त के अनुसार

डीएसपी लोकायुक्त राजेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सेमरी कला निवासी शिकायतकर्ता विपुल मिश्रा ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी कि मनगवां एसडीएम ए.के सिंह के रीडर कमलेश तिवारी ने जमीन पर स्थगन की फाइल को हटाने तथा खारिज करने के एवज में उससे 10 हजार रिश्‍वत की रकम की मांग की जा रही है। इसके बाद उनकी शिकायत की जांच की गई। प्रकरण सही पाए जाने पर बुधवार को टीम के साथ अनुविभागीय कार्यालय राजस्व मनगवां में दबिश दी गई। इस दौरान शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्‍वत लेते कमलेश तिवारी एसडीएम रीडर को रंगे हाथ पकड़ा गया। इस कार्रवाई की बात से राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई राजेश पाठक डीएसपी, इंस्पेक्टर जिआउल हक , उप निरीक्षक आकांक्षा पांडे, सुरेश साकेत, प्रेम सिंह, लवलेश पांडे, मुकेश मिश्रा, पवन पांडे, मनोज मिश्रा, सहित 15 सदस्यीय टीम शामिल रही।

किसान का दावा है कि

आरोपी रीडर बिना पैसे के काम नहीं किया। बल्कि कई माह से घूमा फिरा रहा था। जिससे धक हारकर किसान कुछ दिन पहले लोकायुक्त ऑफिस आया। रीडर के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर दबिश दी। जहां जेब में रुपए रखते ही टीम पहुंच गई।

प्राइवेट चालक को बनाया आरोपी

लोकायुक्त एसपी ने कहा कि एसडीएम के वाहन चालक कृष्णेन्द्र कुमार वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। साथ ही संबंधित फाइल जब्त कर ली गई है। फाइल की जांच में जो भी दोषी होगा और जिसकी भूमिका समाने आएगी। उसको भी और आरोपी बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+