Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में मर्चुरी में रखे शव को चूहे ने कुतरा, मंत्री विश्वास सारंग ने दिए जांच के आदेश

Bhopal Hamidia News: राजधानी भोपाल के बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर मर्चुरी में रख एक शव को चूहों ने कुतर दिया। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जांच के आदेश दिए है। वहीं कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने सरकार को घेरते हुए सवाल खड़े किए हैं।

बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद जब शव लेने के लिए परिजन हमीदिया अस्पताल पहुंचे तो, शव के कान को चूहों द्वारा कुतर दिया गया था। जब परिजनों ने इसे लेकर पूछताछ की तो अस्पताल के स्टाफ ने कहा कि यहां ऐसा ही होता रहता है। गुस्साए परिजन ने आपत्ति जताई और मर्चुरी के बाहर जमकर हंगामा किया।

Rat gnaws dead body kept in mercury in Hamidia Hospital, Vishwas Sarang orders inquiry

जानकारी के अनुसार परवलिया के रहने वाले 50 वर्षीय बीआर सिंह का सोमवार को निधन हो गया था। परिजन ने रात 7 बजे शव मोर्चरी में रखवाया। था। मंगलवार सुबह शव डीप फ्रीज से निकाला गया तो, दोनों कानों से खून बह रहा था। सूत्रों की मानें तो यहां 20 डीप फ्रीजर है। इनमें से 12 की खरीदी 2017 में हुई थी, जबकि 8 पुराने हैं, इन्हें 2014 में खरीदा गया था। इनके गेट ठीक से बंद नहीं होते है। इसी वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं।

चूहों से परेशान है प्रभारी डॉक्टर

मेडिको लीगल संस्थान के प्रभारी डायरेक्टर डॉ नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि मर्चुरी में चूहों की भरमार है। हमारे स्टाफ के कर्मचारियों ने कई बार चूहों को पकड़ने की कोशिश भी की। इसके लिए उन्होंने पिंजरे भी लगाए। लेकिन चूहे कम नहीं हो पा रहे हैं। कुछ डीप फ्रीजर में छेद कर दिए हैं। हमारी कोशिश है कि दोबारा ऐसी घटना नहीं हो।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

जब मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने तुरंत इस मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ कारण है, इसका पता लगाया जा रहा है। हमने पूरी तरह मर्चुरी को मॉड्यूलर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यही नहीं सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में यहां भी मर्चुरी है। वहां मॉडल बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

हमीदिया हॉस्पिटल में नया मर्चुरी भवन बनेगा

40 साल से ज्यादा भी पुराना हो चुका है हमीदिया अस्पताल के मर्चुरी भवन नया बनाया जाएगा। उसके लिए बजट भी सेंशन हो चुका है। दरअसल अस्पताल की मर्चुरी में बार-बार चूहे द्वारा शव कुतरने के मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए अब जल्दी नए भवन बनाने की शुरुआत होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+