Bhopal News: PM मोदी के स्वागत के लिए सज रहा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, दोनों तरफ लग रहे पंडाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को सजाया जा रहा है वह 27 जून को दो बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए आ रहे हैं। इसके चलते आरकेएमपी स्टेशन के दोनों तरफ बड़े-बड़े पंडाल लग रहे हैं। पीएम मोदी प्लेटफार्म नंबर वन से प्लैग ऑफ करेंगे। रेल पीआरओ सूबेदार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर जमकर तैयारियां चल रही है।
यहां प्रतिबंध रहेगा ट्राफिक
सुरक्षा कारणों की वजह से उनके भोपाल आगमन के एक घंटे पहले से नए शहर के खासकर राजभवन, लाल परेड ग्राउंड से जुड़े मार्गो का ट्राफिक प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही जेल पहाड़ी रोड से बागसेवनिया थाना तिराहा तक का ट्रैफिक भी बंद कर दिया जाएगा। हालांकि पुलिस के डायवर्जन प्लान को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

प्लेटफार्म नंबर 1 से प्रवेश बंद रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य वीवीआईपी और बीआईपी उस दिन राजधानी में मौजूद रहेंगे सुबह से प्लेटफार्म 1 की तरफ से यात्रियों का प्रवेश बंद रहेगा यात्री प्लेटफार्म 5 से आगमन करेंगे सुरक्षा में एसपीजी एटीएस हॉकफोर्स के कमांडो, 20 आईपीएस और 4000 पुलिस बल तैनात रहेगा।
सुबह से यह रास्ते हो जाएंगे बंद
जानकारी के अनुसार सामान्य दो पहिया, चार पहिया, लोक परिवहन वाहन सुबह से शाम तक मालवीय नगर एयरटेल तरह से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तरह और मछली घर तरह से गांधी पार्क तरह तक नहीं आ जा सकेंगे। उन्हें वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।
रोड शो में दिखेगी ''मप्र के मन में हैं मोदी'' की झलक
BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भोपाल प्रवास के दौरान विकास में एक और नई गाथा लिखेंगे। वे मध्य प्रदेश को दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। जिसमें इंदौर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भोपाल में रोड शो होगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस रोड शो में मध्य प्रदेश के मन में हैं मोदी का भाव दिखेगा। मध्य प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमेशा आशीर्वाद रहा है। रोड शो में इस आशीर्वाद की झलक दिखाई देगी। राजधानी में कार्यक्रमों के उपरांत प्रधानमंत्री जी शहडोल जाएंगे, जहां रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करेंगे और आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड का वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रदेश का एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित और आतुर है। मध्यप्रदेश की धरती पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications