भोपाल जेल:हेड कांस्टेबल रमाशंकर की बेटी ही होने वाली थी शादी
भोपाल जेल से फरार हो रहे सिमा आतंकियों को रोकने की कोशिश में जान देने वाले हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव के घर में कोहराम मचा है।
भोपाल। भोपाल जेल से फरार हो रहे सिमा आतंकियों को रोकने की कोशिश में जान देने वाले हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव के घर में कोहराम मचा है। रमाशंकर की 24 साल की बेटी का रो- रो कर बुरा हाल है।

रमा शंकर उत्तर प्रदेश के बलिया के थे लेकिन भोपाल में ही बीवी-बच्चों के साथ रहते थे। 55 साल के रमा के परिवार में दो बेटे और एके बेटी है। दोनों बेटे बड़े हैं जबकि बेटी सोनिया 24 साल की है। सोनिया की आने वाले 9 दिसंबर को शादी तय हुई थी।
बेटी की शादी की तैयारी में लगे रमा शंकर की अचानक मौत ने परिवार में कोहराम मचा दिया है। परिजनों ने अभी सोनिया की शादी को भी टाल दिया है।
भाई ने कहा, बहुत बहादुर था रमाशंकर
रमाशंकर यादव के भाई रामशकंर यादव ने कहा कि उन्हें सुबह ही इस बात का पता चला कि उनके भाई को आतंकियों ने मार दिया है। उन्होंने कहा कि रमा हमेशा से ही बहादुर था।
मध्य प्रदेश सरकार ने रमाशंकर के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।
आपको बतादें कि रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को भोपाल जेल से सिमा के आठ आतंकी भाग निकले थे, उन्होंने जेल से भाहते वक्त रोकने की कोशिश करने वाले रमाशंकर की उन्होंने हत्या कर दी थी।
भोपाल पुलिस ने जबर्दस्त सर्च अभियान चलाकर आठों आतंकियों को एनकाउंटर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications