14 जुलाई को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का होगा शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी जानकारी
Bhopal news: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि 4 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड धारक हमारे प्रदेश में हैं। अब तो 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है। हमने संविदा कर्मी, आशा कार्यकर्ता, सहायिकाओं को भी इस योजना में शामिल किया है। हमारी सरकार क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पर काम किया और 14 जुलाई को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इंदौर से इसका शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार आने वाले समय में करीब 40 हजार स्वास्थकर्मियों की भर्ती करेगी।

राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर हो चाहे हेल्थ सेक्टर या फिर एजुकेशन का सेक्टर, मध्य प्रदेश को अब निवेश के डेस्टिनेशन के तौर पर देखा जाने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मोदी जी की चार जातियों गरीब, युवा, महिला व किसानों के लिए कार्य कर रही है।
बता दे मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास के काम तेज गति के साथ पिछले दस सालों में हुए, उसी कारण लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
वहीं, प्रदेश में इस बार सभी 29 की 29 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया गया है। यह रिकॉर्ड हमेशा बने रहे, पार्टी हर चुनाव में इसका प्रयास करेगी। विधानसभा चुनाव में पार्टी को डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के चलते 163 सीटें हासिल हुई थी। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हमें भरोसा था कि केंद्र और राज्य की जनहितैषी योजनाओं के कारण हमें चुनाव में प्रचंड जीत मिलेगी और हुआ भी ऐसा ही। मध्यप्रदेश अब भाजपा का गढ़ बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications