तीन सालों में मार गिराए 1.42 करोड़ के इनामी 8 नक्सली, बेहतर हुई किसानों की हालत: मंत्री राजेंद्र शुक्ला

MP Election 2023: भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश डाकुओं से मुक्त हुआ है और नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। यही वजह है कि आज मध्यप्रदेश शांति का टापू बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने किसानों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है।

शुक्रवार को विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पृथ्वीपुर विधानसभा के दिगौड़ा में आयेजित सभा को भाजपा की शिवराज सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ल और बृजेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान हजारों लोगों भीड़ यात्रा को देखने के लिए पहुंची।

Rajendra Shukla gave big statement regarding BJP government in Jan Ashirwad Yatra of Vindhya region

तीन सालों में मार गिराए 1.42 करोड़ के इनामी 8 नक्सलीः राजेंद्र शुक्ला

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने प्रदेश से डाकुओं के सफाए का संकल्प लिया। सरकार ने डाकुओं की समस्या को जड़ से मिटाया और सभी बड़े लिस्टेड गिरोहों का खात्मा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में नक्सल विरोधी अभियान में 1.42 करोड रुपए के 8 इनामी नक्सली मारे जा चुके हैं। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने 15,000 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य की करीब 23,000 एकड़ भूमि भू माफियाओं से मुक्त कराई गई है।

Rajendra Shukla gave big statement regarding BJP government in Jan Ashirwad Yatra of Vindhya region

कर्मचारियों के हित में काम कर रही प्रदेश सरकार

राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी भाइयों के कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान 42 प्रतिशत कर दिया है । संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान लाभ दिए गए हैं। हमारी सरकार ने पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किए हैं और प्रतिमाह 15 लीटर पेट्रोल, 1000 रूपए पौष्टिक आहार भत्ता 5000 रुपये क्लॉथिंग किट के साथ मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना में 25,000 नए आवास बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है।

Rajendra Shukla gave big statement regarding BJP government in Jan Ashirwad Yatra of Vindhya region

किसानों को दी 4 हजार करोड़ की आर्थिक सहायताः बृजेंद्र प्रताप सिंह

प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आंधी आए या ओले गिरे, कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी कभी किसानों का हाल जानने खेतों में नहीं गए। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार हर विपत्ति में किसानों के साथ खड़ी रही है। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में किसानों को 4,000 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता दी है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को अब प्रतिवर्ष 6000 रूपए की सम्मान निधि देना प्रारंभ कर दिया है। जिसके बाद अब किसानों को हर साल 12 हजार रुपये किसान सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश के 11.19 लाख किसानों का 2,123 करोड़ का ब्याज माफ किया गया है। फसल ऋण पर ब्याज की दर को 15 प्रतिशत से घटकर जीरो प्रतिशत किया गया है और फसल बीमा योजना से बीते 3 वर्षों में 20,000 करोड़ से अधिक के दावों का भुगतान हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों द्वारा उठाए गए इन कदमों से किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+