एमपी में राजस्थान का ट्रक नो एंट्री में घुसा, लेडी कांस्टेबल ने स्कूटी आड़े लगाकर चालक को सिखाया सबक
भोपाल। राजस्थान के ट्रक चालक को मध्य प्रदेश पुलिस की एक लेडी कांस्टेबल ने सिंघम स्टाइल में सबक सिखाया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के बावजूद चालक ने ट्रक नहीं रोका तो कांस्टेबल ने सड़क पर अपनी स्कूटी आड़ी खड़ी उसे रोक दिया।

महिला पुलिसकर्मी की निडरता देख कर आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गए। ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ रुक्मणी ने ट्रक चालक से दस्तावेज़ दिखाने की मांग की, लेकिन ड्राइवर ने उसे दस्तावेज़ नहीं दिए। ड्राइवर, महिला पुलिसकर्मी को धमकाता रहा लेकिन ड्यूटी के जुनून में रुक्मणि ने रास्ते से स्कूटी नहीं हटाई। फिर सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस का अमला भी कांस्टेबल रुक्मणि की मदद करने मौके पर पहुंचा और ट्रक को जब्त कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications