रीवा संभाग के चारों जिलों में 29 से 66% कम हुई वर्षा, इस दिन से होगी झमाझम बारिश
रीवा 27 जून: संभाग में समय पर दस्तक देने के बाद भी मानसून कमजोर पड़ गया है। हालत यह है कि संभाग के चारों जिलों में 29 से 66% तक वर्षा कम हुई है। इससे धान एवं सोयाबीन की बोवनी प्रभावित होगी। इसके पीछे की वजह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ब्रांच कम सक्रिय होना बताया जा रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में तेज वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

कम बारिश से धान व सोयाबीन की बोवनी में होगी देरी
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मानसून ने 16 जून को दस्तक दे दिया था। 18 जून तक सभी जिलों में बारिश होना शुरू हो गई थी। लेकिन जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हुई रीवा संभाग के 4 जिले रीवा, सीधी, सतना और सिंगरौली इससे ज्यादा प्रभावित है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रीवा में 66 सतना में 35 सीधी में 55 और सिंगरौली में 29 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है। इसका असर सोयाबीन और धान की बोनी में पड़ेगा। एक्सपर्ट बताते हैं कि कम बारिश होने की वजह से उक्त फसलों की बोनी में करीब 8 दिन की देरी हो गई। ऐसे में फसल भी लेट से तैयार होगी जिसका असर किसानों पर पड़ेगा।

दिन भर छाए रहे बादल
सोमवार जिले में दिनभर बादल छाए रहे ऐसे में तेज बारिश का अनुमान लोगों ने लगाया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे दिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी यही हाल सीधी सतना वा सिंगरौली जिले में भी रहा हालांकि कुछ हिस्सों मैं हल्की फुल्की बारिश हुई जो नाकाफी थी।

आज से एक्टिव होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मानसून फिर से एक्टिव होगा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन रहा है।ऐसे में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि 28 एवं 29 को तेज बारिश होगी अब आगे भी इस तरह की स्थिति बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications