राहुल गांधी खुद का मजाक बना रहे हैं: भाजपा

उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश में सकल घरेलू उत्पाद और कृषि विकास के क्षेत्र में जो प्रगति हुर्इ है उसके लिए केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश की पीठ थपथपायी है। कृषि कर्मण सम्मान दिया गया है जिसके महामहिम राष्ट्रपति साक्षी रहे है। इस हकीकत को झुठलाकर राहुल जी ने अपनी विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा दिया है। नरेगा को लेकर जो शिकायतें कांग्रेस ने प्रायोजित करार्इ थी उनका निराकरण केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने मध्यप्रदेश में अध्ययन दौरा करके मध्यप्रदेश को क्लीनचिट दी है। राहुल जी को प्रदेश के कांग्रेसी पदाधिकारियों ने गलत जानकारी देकर प्रभावित करके की कोशिश में खुद राहुल जी के भाषण को मजाक का विषय बना दिया।
विजेन्द्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की जनसभाएं औपचारिकता बनकर बेअसर रही। राहुल जी की जनसभाएं तमाम कोशिशों के बाद भी फीकी रही। एक ओर मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है। वहीं राहुल गांधी की जनसभाएं भीड़ के अभाव में बेअसर साबित हुर्इ। फिर जो लोग जुटे उन्हें भी बुझे मन से लौटना पड़ा।
राहुल गांधी बिना चैन की साईकिल: वेद प्रकाश शर्मा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वदेप्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में जोश है और कांग्रेस को पटरी पर लाने का जज्बा है। परन्तु उनकी सारी कसरत बिना चैन की सार्इकिल पर हो रही है। सार्इकिल पर सवार पैर चलाता हुआ पसीने से लथपथ हो जाता है, लेकिन चैन न होने के कारण पैडल घूमने से भी सार्इकिल इंच भर आगे नहीं बढ़ती। उनके साथ हमारी सहानुभूति है। वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि ग्वालियर में राहुल जी ने गरीब, युवा, महिला, आदिवासी सभी को गुदगुदाने की भरसक कोशिश की लेकिन सब निरर्थक रही।
उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में राजीव जी ने भी जोश भरा था, क्लीन इमेज का पाठ पढ़ाया था। लेकिन इसके विपरीत इमेज साबित हुर्इ और उनके साथ जो हुआ सब जानते है। राहुल गांधी जिस कांग्रेस के सर्वेसर्वा है उसने कभी अपने वायदों को पूरा किया हो ऐसा नहीं लगता। 2004 में लोकसभा चुनाव और 2009 के लोकसभा चुनाव में 100 दिन में मंहगार्इ पर नियंत्रण, युवकों को राजेगार का वायदा रेत का ढेर साबित हुआ है। बल्कि देश की ज्वलंत समस्याओं पर राहुल गांधी ने मौन रहकर जो अफसाने सुनाये जनता में हताशा हुर्इ है और उनकी यह अवधारणा पुष्ट हुर्इ है कि वास्तव में वे बिना चैन की सार्इकिल पर सवार है।












Click it and Unblock the Notifications