कांग्रेस मना रही अपना 136वां स्थापना दिवस और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गए: शिवराज सिंह चौहान
Shivraj Singh Chouhan On Rahul Gandhi Abroad Trip: भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश यात्रा (Rahul Gandhi Abroad Trip) पर हैं और पार्टी के स्थापना दिवस (congress foundation day) पर वो अनुपस्थित रहेंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस के स्थापना दिवस से एक दिन पहले विदेश रवाना हुए हैं। राहुल की इस यात्रा को लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों से लेकर बीजेपी के नेता उनपर निशाना साध रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी '9 2 11' हो गए।' शिवराज ने एक बीजेपी समर्थक के ट्वीट, 'राहुल को पार्टी से कोई लेना देना नहीं है' पर जवाब देते हुए कहा, क्यों नहीं है? पार्टी मनाने ही तो गए होंगे।
Recommended Video

136वां स्थापना दिवस मना रही कांग्रेस, राहुल गांधी गए विदेश
28 दिसंबर को कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राहुल गांधी देश में मौजूद नहीं हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के स्थापना दिवस से एक दिन पहले विदेश रवाना हो गए। राहुल की विदेश यात्रा पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व्यक्तिगत यात्रा के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे।कहा जा रहा है कि राहुल गांधी इटली गए हैं। राहुल गांधी कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के मिलान रवाना हुए।
'भारत में छुट्टी खत्म, इटली वापस गए राहुल गांधी'
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा। गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वह इटली वापस चले गए।' बता दें, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में राहुल गांधी दो बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से नए कृषि कानूनों को रद्द करने की भी मांग की है। इस बीच राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications