देश में नफरत फैलाने का काम कर रही राहुल की भारत जोड़ो यात्रा : BJP प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी

बुरहानपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा हिंदुत्व को उग्र और कुरूप बताने पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि जिस यात्रा का सूत्रधार ही भारत के टुकड़े करने वाला कन्हैया कुमार हो।

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने के बादस से प्रदेश का भाजपा संगठन लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। बुरहानपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता द्वारा हिंदुत्व को उग्र और कुरूप बताने पर बीजेपी नेता अब राहुल गांधी की यात्रा की जमकर आलोचना कर रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि जिस यात्रा का सूत्रधार ही भारत के टुकड़े करने वाला कन्हैया कुमार हो। वह यात्रा भारत को कैसे जोड़ सकती है? कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा जिन जगहाें से होकर गुजरी है। वहां इस यात्रा ने लोगों में नफरत के बीज बोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ये यात्रा शुरुआत से ही विवादित रही है। केरल में गौ माता का कटा हुआ सिर लेकर चौराहे पर बैठने वालों ने इस यात्रा का स्वागत किया। वहीं तमिलनाडु में जार्ज पूनिया इस यात्रा का स्वागत करने पहुुंचे थे। यह वही पूनिया है, जो जूता इसलिए पहनता है कि भारत की धरती पर घूमने से इसके पैरों में इंफेक्शन होने का डर बना रहता है। वहीं महाराष्ट्र में पहुंचने पर राहुल ने स्वयं देशभक्त वीर सावरकर का अपमान किया।

देश का विकास रोकने वाले कर रहे यात्रा का समर्थन : देश का विकास रोकने वाले कर रहे यात्रा का समर्थन : BJP प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी

हिंदुओं को आतंकवादी बताने वाले हैं सूत्रधार

डॉ केसवानी ने यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह यात्रा ही राष्ट्र, राष्ट्रभक्तों और राष्ट्र की संस्कृति का अपमान कर रही है, तो यह यात्रा भारत को जोड़ने वाली कैसे हो सकती है। हिंदुओं को आतंकवादी, जाकिर नाइक को शांति दूत और आतंकवादियों को सम्मान देने वाले दिग्विजय सिंह मप्र में इस यात्रा के सूत्रधार हैं। अयाेध्या में बन रहे श्री राम मंदिर पर रोढ़ा लगाने का काम भी इसी दिग्विजय सिंह ने ही किया था। डा. केसवानी ने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाले और देश का विकास रोकने वाले ही इस यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। पिछले दो दशकों से गुजरात का विकास रोकने वाली मेधा पाटकर इस यात्रा को अपना समर्थन दे रही हैं।

हिंदुत्व को बताया कुरूप

इस यात्रा के विभिन्न मंचों पर हिंदुत्व को कुरूप और बदसूरत बताया गया है। इसी मंच पर जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह जैसे हिंदु विरोधी युवाओं को ऐसी बातें करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे में इस यात्रा के सभी उद्देश्यों को समझा जा सकता है। डॉ केसवानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी से सवाल किया है कि आखिरकार गांधी परिवार और पूरी कांग्रेस हिंदु धर्म और हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+