मध्य प्रदेश: श्योपुर के दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री को जनता ने घेरा, लगाया अपर्याप्त राहत उपायों का आरोप

शनिवार को कृषि मंत्री और मुरैना से सांसद नरेंद्र सिंह तौमर ने मुरैना और श्योपुर जिले का दौरा किया।

भोपाल, 7 अगस्त। शनिवार को कृषि मंत्री और मुरैना से सांसद नरेंद्र सिंह तौमर ने मुरैना और श्योपुर जिले का दौरा किया। श्योपुर दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री को जनता ने घेर लिया और सरकार पर अपर्याप्त राहत उपायों का आरोप लगाया। इस दौरान तौमर के सुरक्षा कर्मियों को उनसे जनता को दूर रखने में काफी मशक्त करनी पड़ी। इस दौरान लोगों ने मंत्री की गाड़ी पर कीचड़ फेंका और उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

NS Tomar

जिसके बाद कृषि मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए का कि लोग ज्यादा परेशान न हों, उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। तौमर ने कहा कि वह मुरैना औ श्योपुर जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों का दुख-दर्द बांटने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को केंद्र व राज्य सरकार से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी. साथ ही अतिवृष्टि और बाढ़ से खराब हुई अधोसरंचना अभियान बतौर दुरुस्त कराकर बिजली सप्लाई शुरू कराई जाएगी. ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें गुजरात: 1 दिन में लगे 5.93 लाख लोगों को कोरोना के टीके, सरकार का दावा- अब तक 3.56 करोड़ डोज

युद्ध स्तर पर चल रहा राहत कार्य
मंत्री ने कहा कि मुरैना और श्योपुर में प्रशासन को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी। इस कठिन समय में केंद्र और राज्य सरकार लोगों के साथ खड़ी है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाहा भी मौजूद थे।

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में हुई भारी बारिश के बाद प्रदेश के उत्तरी हिस्से में आई बाढ़ से 1,250 गांव प्रभावित हुए हैं। बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोक नगर, गुना, भिंड, दतिया और मुरैना जिले में भारी बारिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+