छिंदवाड़ा में प्रहलाद सिंह पटेल बोले- पार्टी ने जो दिया है, उसे वापस करने का सही समय आ गया

केंद्रीय मंत्री पटेल ने पांढुर्णा में पार्टी प्रत्याशी प्रकाश उइके के समर्थन में ग्राम सिवनी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रतिदिन पार्टी के दो वोट बढ़ाने का कार्य करें। जब यह लक्ष्य लेकर हम जनता के बीच जाएंगे तो निश्चित ही पार्टी को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। बीजेपी ने हमें जो दिया है, उसे वापस करने का सही समय आ गया है। भाजपा की नीतियां सदैव जनहित का पर्याय रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श राज्य है। हम भाजपा के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वंशज हैं, हम हार नहीं मान सकते। ये बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज छिंदवाड़ा जिले के परासिया के शक्ति सम्मेलन और भाजपा प्रत्याशी ज्योति डेहरिया के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही हैं।

Prahlad Singh Patel addressed in support of BJP candidate Jyoti Dehariya in Chhindwara Parasia.

परासिया में शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात के कार्यकर्ता कई मामलों में हमारे आदर्श हो सकते हैं। वे चुनाव प्रचार में खुद को पूरी तरह से झोंक देते हैं और आश्चर्य यह है कि जितनी वोटों का अनुमान वे पर्चियों में लिखकर देते हैं, वो परिणाम आने के बाद सटीक उतरता है। मध्यप्रदेश में भी संगठन के तौर पर हम बेहद मजबूत हैं, हमें फिर से अपनी ताकत को जगाना होगा। हमें हर स्थिति में पार्टी के साथ दीवार बनकर खड़ा होना है।

पटेल ने परासिया में नव मतदाता सम्मेलन में युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा ही है, जो युवाओं और महिलाओं के भविष्य के लिये कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। भाजपा का कमल खिलाना देश और समाज के हित में हैं। देश का युवा सामाजिक-राजनैतिक क्रांतियों का वाहक होता है और भारत को आज एक क्रांति की आवश्यकता है।

कार्यकर्ता कमल खिलाने जुट जाएं

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पांढुर्णा में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश उइके के समर्थन में ग्राम सिवनी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर मायने में बेमिसाल है। पार्टी के लिए काम करने के लिए जो जोश भाजपा के कार्यकर्ताओं में है, वो देश की अन्य किसी पार्टी के पास नहीं है और यही हमारी असली ताकत है। भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का कमल खिलाने में जुट जाए। भाजपा ही एकमात्र राजनैतिक दल है,जो सिर्फ कार्यकर्ताओं के बलबूते पर यहां तक पहुंचा है। शेष दलों में नेताओं की गिनती करना मुश्किल है।

डबल इंजन की सरकार को जनता तक पहुंचाएं

सागर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में ग्राम गौरझामर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि भाजपा का कमल खिलेगा तो इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ता को ही मिलेगा। जिन्हें आज हम भाजपा के बड़े नेताओं के रूप में देखते हैं, उन्होंने देश में कमल खिलाने के लिये एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अथक परिश्रम किया है। उस परिश्रम को और व्यापक करने का यही समय है।

प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी पार्टी की सफलतम योजनाओं को लेकर मतदाताओं के पास जाना चाहिए। भाजपा एक संगठन के रूप में विधिवत कार्य करती है, इसमें किसी परिवार का ठप्पा नहीं लगा है, ये प्रत्येक कार्यकर्ता के लिये बड़े गर्व और सम्मान की बात है। पटेल ने प्रत्येक कार्यकर्ता से आग्रह किया कि वो अपनी पूरी ताकत के साथ अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+