MP News: कांग्रेस में अभी भी सबसे बड़ी टूट का अंदेशा, समर्थक और इन विधायकों के नाम पर चल रही चर्चा

कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें के बीच कांग्रेस की उन विधायकों के नाम चर्चाओं में जो कमलनाथ के साथ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि कमलनाथ समर्थकों का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है।

इधर यह भी चर्चा है कि कमलनाथ के साथ 27 विधायक और कांग्रेस के 16 जिलों के अध्यक्ष और पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ के समर्थकों ने प्रदेश में भी मीटिंग का दौर तेज कर रखा है। और वह कमलनाथ के अगले कदम को देख रहे हैं, जैसा वह करेंगे।

possibility of biggest split in Congress, discussion is going on in names of Kamal Nath MLAs

उनके समर्थक भी उनके साथ वहीं फैसला लेंगे। यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस में यह अब तक की सबसे बड़ी टूट साबित होगी सबसे बड़ा झटका महाकौशल क्षेत्र में लगने की संभावना है। इधर कांग्रेस नेता भी डैमेज कंट्रोल में जुटे है।

इन विधायकों के नाम चर्चा में

बाला बच्चन, लखन घनघोरिया, ओंकार सिंह मरकाम, फुंदेलाल मार्को, नारायण सिंह पट्टा, चैन सिंह बरकड़े, संजय उईके, मधु भगत, विवेक पटेल, रजनीश सिंह, सुनील उइके, कमलेश प्रताप शाह, चौधरी सुजीत सिंह, विजय चौरे, सोहनलाल वाल्मीकि, निलेश उइके, डॉ रामकिशोर दोगने, बाबू चंदेल, दिनेश गुर्जर, साहब सिंह गुर्जर, सतीश सिकरवार, सुरेश राजे, निर्मला सप्रे, रामसिया भारती, सिद्धार्थ कुशवाहा, महेश परमार के कमलनाथ के निर्णय के साथ जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि वाला बच्चन की ओर से यह संकेत मिले हैं कि वह कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।

डेढ़ महीने से चल रही थी प्लानिंग

कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में जाने की प्लानिंग करीब डेढ़ महीने से चल रही है कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही कमलनाथ समर्थक पार्टी आला कमान से नाराज चल रहे थे। इसके चलते ही उन्होंने भी कमलनाथ को कोई निर्णय लेने को कहा था इसी बीच भाजपा की भी कुछ आला नेता कमलनाथ के संपर्क में आए और नाथ के भाजपा में आने की अटकलें तेज होती चली गई। इस दौरान उनकी भाजपा के कई नेताओं से मुलाकात भी हुई।

आदिवासी नेता और कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि पार्टी को संकट में छोड़कर मैं कहीं नहीं जाऊंगा। कमलनाथ भी कहीं नहीं जा रहे हैं। वह कांग्रेस में ही रहेंगे। यह सब अफवाह है। मैं अपने क्षेत्र में ही हूं। वहीं संजय सिंह वर्मा ने वन इंडिया को बताया कि वह अभी दिल्ली पहुंचे और बड़े नेताओं से बात करेंगे क्या चल रहा है जो भी फैसला होगा। जैसा भी होगा, फिर बताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+