Bhopal News: पुलिस से बचने के लिए पति-पत्नी कर रहे थे शराब की अवैध तस्करी, अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bhopal News: राजधानी भोपाल की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने पति-पत्नी को शराब की अवैध तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एक्टिवा वाहन सहित करीब 1.25 लाख रुपए की मसरूका बरामद की है।

अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का यह पहला मामला है,जब पुलिस से किसी पति-पत्नी को शराब की अवैध तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों ने शराब की अवैध तस्करी करने के लिए एक्टिवा वाहन भी चोरी की थी। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से करीब 55 लीटर शराब जब्त की है।

Police station Ayodhyanagar arrested illegal liquor smuggler husband and wife

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओंमकारा सेवनिया कि तरफ से एक सफेद कलर कि एक्टिवा क्रमांक MP04 UN3532 अरेहड़ी की तरफ आ रही है जिसे एक व्यक्ति चला रहा है, जिसने काले कलर की टीशर्ट और नीले कलर का लोवर पहने है और पीछे एक महिला बैठी है, वे लाल कलर का सूट पहने है, जो अपनी एक्टिवा मे सामने पैर के पास एक सफेद रंग का बडा झोला रखे है और पीछे बैठी महिला भी बीच मे एक नीले रंग बड़ा छोला लिए है उक्त दोनो झोलों मे अवैध शराब रखे है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर रवाना किया गया।

टीम द्वारा शुक्ला पाईप फैक्ट्री के पास ग्राम अरहेड़ी में उक्त एक्टिवा को घेराबंदी कर पकडा गया, एक्टिवा चलाने वाले ने अपना दीपक पंथी पिता मोतीलाल पंथी उम्र 39 साल स्थाई पता-शिव नगर कालोनी चुंगी नाका के पास थाना देहात बिदिशा हालपता- झुग्गी न.30 मीरा मन्दिर ईश्वर नगर अरेरा कालोनी हबीबगंज भोपाल तथा एक्टिवा मे पीछे बैठी महिला ने अपना नाम पूजा पंथी पति दीपक पंथी उम्र 31 वर्ष निवासी-सदर जो दोनो पति पत्नि होना बताये। जिनके कब्जे से एक्टिवा मे रखे दोनो झोलो कि तलाशी लेने पर 308 क्वाटर गोवा कम्पनी के कुल 55 लीटर 440 मिली लीटर अवैध शराब तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त चोरी की एक्टिवा क्रमांक क्रमांक MP04 UN3532 जप्त की गई।

आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 281/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी दीपक पंथी मूलतः विदिशा का निवासी है, जो अवैध शराब तश्करी करने का आदतन अपराधी है। जिसने पूछताछ पर बताया कि शराब की तस्करी के लिये दिनांक 17/06/24 को डी मार्ट के पास मिसरोद से इस एक्टिवा को चोरी किया था और उसका नम्बर प्लेट बदल दिया था, तथा पुलिस या किसी को संदेह न हो इसलिये तस्करी करने के लिये अपनी पत्नि पूजा पंथी को साथ लेकर चलता था। क्योंकि उसको लगता था कि साथ में महिला होने से पुलिस उसको रोकेगी नही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+