Bhopal News: शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर रही है सरप्राइज चेकिंग, आज शाम टीटी नगर से निकलेगा पैदल मार्च
राजधानी भोपाल में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा सरप्राइज चेकिंग चलाई जा रही है।

राजधानी भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस द्वारा सरप्राइज चेकिंग की जा रही है। प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों में यह सरप्राइज चेकिंग की जा रही है। इसके तहत थाना क्षेत्र में 5 अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध और वाहनों को पकड़ा जा रहा है। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम से 25 पुलिसकर्मियों का बल दिया गया है।
भोपाल शहर में शांति सुरक्षा की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरप्राइज चेकिंग के साथ पुलिस आज शाम को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर में पैदल मार्च किया गया। जिसमें पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा पुलिस उपायुक्त साईं कृष्णा, पुलिस उपायुक्त क्राइम श्रुत्कीर्ति सोमवंशी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
बता दे प्रदेश में नागरिकों में सामान्य सुरक्षा की भावना बनाए रखने और पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना सहित पूरे प्रदेश में एक साथ 20 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सड़कों पर निकले और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। भोपाल में DGP सक्सेना ने अधिकारियों के साथ करीब 10 किमी पैदल गश्त की और नागरिकों से संवाद किया। प्रदेश के सभी जोन के आईजी/पुलिस कमिश्नर, डीआईजी/एडिशनल सीपी, एसपी/डीसीपी, एएसपी/एडिशनल डीसीपी, एसडीओपी/ असिस्टेंट सीपी एवं थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी गश्त पर निकले।
इससे पहले शुक्रवार शाम को पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में मिसरोद रोड पर सरप्राइज चेकिंग की गई। थाना प्रभारी मिसरोद ने बताया कि 11 मील रोड पर व्ही डीपी पोर्टल से वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान 148 वाहन चेक किए गए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के चालानी कार्रवाई की गई। एक वाहन चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाए जाने पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications