मंत्री के फर्जी प्रतिनिधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छेड़छाड़ पीड़िता पर बना रहा था दबाव
ग्वालियर का रहने वाला शख्स खुद को ऊर्जा मंत्री का प्रतिनिधि बता कर छेड़छाड़ की पीड़िता पर केस वापस लेने के लिए बना रहा था दबाव। भोपाल की कोलार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोइबल जब्त किया।
zभोपाल, 6 मई। कोलार थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को ऊर्जा मंत्री का प्रतिनिधि बताता था। दरअसल इस शख्स ने अपने ट्रूकॉलर आईडी पर ऊर्जा मंत्री का प्रतिनिधि लिख रखा था।

पुलिस के मुताबिक कोलार इलाके में रहने वाली महिला प्राइवेट स्कूल में टीचर है। महीने भर पहले उसने अपने रिश्ते के जीजा लक्ष्य श्रीवास्तव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला कोलार थाने में दर्ज कराया था। तब से आरोपी उस पर केस वापस लेने को लेकर समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था। 20 अप्रैल को उसने लड़की को फोन किया। छेड़छाड़ के मामले में समझौता कर लो। वरना ठीक नहीं होगा।
आरोपी ने दूसरे नंबर से ऊर्जा मंत्री का प्रतिनिधि बताकर युवती पर रॉब जमाने की कोशिश की। कहा- मैं मंत्री जी के स्टाफ से हूं। शिकायत वापस ले लो वरना अच्छा नहीं होगा। इसके लिए आरोपी ने अपने ट्रूकॉलर पर ऊर्जा मंत्री का प्रतिनिधि लिख रखा था।
इसके बाद युवती ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को पत्र लिखा। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि उनके स्टाफ में इस नाम का कोई आदमी काम नहीं करता हैं।
इसके बाद पुलिस की जांच में पता चला कि वह ग्वालियर निवासी लक्ष्य श्रीवास्तव हैं। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस टीचर के अलावा भी कई लोगों को फोन कर चुका है लोग उसके भरोसे में भी आ जाते हैं। हालांकि उसने किसी अन्य के साथ फ्रॉड नहीं किया। उसने बताया कि उसने हाल ही में यह सिम कार्ड खरीदा था। सिर्फ रौब जमाने के लिए सिम कार्ड का उपयोग करता था। पुलिस ने मोबाइल सहित उसका सिम कार्ड भी चेक कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications