Bhopal News: पुलिस ने लुटेरी गैंग का किया पर्दाफाश, सोशल मीडिया के माध्यम से महिला करती थी लोगों से दोस्ती
राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया है। जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पहले आपस में पहचान बनाई फिर प्लानिंग कर रायसेन जिले से आए दो युवकों को लूटा है। मामले में फरियादियों को कैसे लूटा ये जानकार आप हैरान हो जाएंगे।
लुटेरे गैंग की मास्टरमाइंड महिला मुस्कान खान सोशल मीडिया पर लटेरी के दो युवक जीजा और साले से दोस्ती करती है। फिर उन्हें मिलने के लिए भोपाल बुलाती जब दोनों फरियादी अशोका गार्डन के मंडी चौराहे पर पहुंचते हैं तो वहां से वह शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते हुए तीन मोहरा लेकर पहुंचती है। वहां पहुंच तीन दोस्त नोमान, आमिर,और शाहिद के साथ मिल जीजा साले के साथ मारपीट करती है और सामान लूट लेती है पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है।

डीसीपी रियाज इकबाल ने बताया दोनों फरियादी थाने पहुंचते हैं और घटना की जानकारी देते हैं जैसे ही जानकारी सामने आती है पुलिस प्रकरण दर्ज करती है और आरोपियों की तलाश शुरू कर देती है.. कई तकनीकी साक्ष्य आधार पर महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है जो भोपाल के अलग-अलग इलाके में रहते हैं वही उनकी CDR निकाली गई है जिसमें तमाम कई लोगों के नंबर सेव है। पुलिस को आशंका है कि इन दोनों के अलावा कई अन्य लोगों के साथ भी इन्होंने ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने जनता से भी अपील की है यदि किसी के साथ ऐसी घटना हुई है तो वह तुरंत शाहजहानाबाद पुलिस को सूचना दे।
पूरा मामला विस्तार से
पीड़ित व्यक्ति निलेश ने 26 अगस्त को पुलिस को बताया था कि सोशल मीडिया पर मुस्कान नाम की लड़की से उसकी पहचान हुई थी। फोन पर बात होने पर उसने अशोका गार्डन सब्जी मंडी चौराहे बुलाया था। वह अपने मुंह बोले जीजा सोनू पटेल के साथ पहुंचा और युवति को अपनी बाइक पर बैठाया। इसके बाद तीनों जहांगीराबाद रोशनपुरा होते हुए तीन मोहरा शाहजहानाबाद पहुंचे।
इसके बाद युवती ने तीन साथियों के साथ मिलकर छेड़खानी और अपहरण की बात कहते हुए दोनों युगों को धमकाना शुरू कर दिया। तीनों युवक ने संजय नगर की सुनसान पहाड़िया लेकर पहुंचे यह मारपीट कर उनसे ₹10000 नगद, दो मोबाइल और दस्तावेज छीन लिए।
युवती का पिता भी शातिर बदमाश
बताया जा रहा है कि आरोपी युवती मुस्कान खान का पिता भी भोपाल के ऐशबाग इलाके का शातिर बदमाश है। उसके पिता का नाम विक्की उर्फ वाहिद है। वाहिद पर 41 अपराध दर्ज है। मुस्कान का पति शाहरुख खान उर्फ खरा भी इस इलाके का निगरानी बदमाश है। मुस्कान के पति के खिलाफ भी कई मामले दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications