Bhopal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल में होगा भव्य स्वागतः BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राजधानी भोपाल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन पर फूलों की वर्षा की जाएगी।

राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नागरिक उनके स्वागत के लिए तत्पर और तैयार है। गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वें कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में भारतीय सेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर बाद रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रारंभ हो रही नवीन वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को मध्यप्रदेश को वन्दे भारत ट्रैन की सौगात देंगे। पीएम के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और उमंग है। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है। शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को सुबह भोपाल विमानतल पर पहुंचने के बाद हेलीकाप्टर से लाल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां से वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह जाकर भारतीय सेना की कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। पीएम मोदी दोपहर बाद रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के लिए प्रारंभ हो रही नवीन वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
शर्मा ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्त्ता और भोपाल के नागरिक पीएम मोदी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह से रानी कमलापति स्टेशन जाने के रास्तों और प्रमुख चौराहों पर जगह-जगह फूलों की बारिश करेंगे और मध्यप्रदेश को वंदे भारत ट्रैन की सौगात दिए जाने के लिए हाथों में धन्यवाद की तख्तियां लेकर स्वागत करेंगे। शर्मा ने कहा कि राजाभोज की नगरी भोपाल में प्रधानमंत्री का कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत होगा।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्यप्रदेश को पहली वन्दे भारत ट्रैन की सौगात दी है। एक अप्रैल को प्रधानमंत्री जी रानी कमलापति से हरी झंडी दिखाकर ट्रैन को दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। यहां भोपाल के नागरिक और कार्यकर्त्ता स्वागत करेंगे। साथ ही विदिशा, बीना, ग्वालियर और मुरैना सहित मध्यप्रदेश के जिन रेलवे स्टेशनों पर वन्दे भारत ट्रैन का स्टॉपेज है वहां स्थानीय नागरिक और पार्टी के कार्यकर्त्ता पलक, पांवड़े बिछाकर वन्दे भारत ट्रैन का स्वागत कर पीएम मोदी को मध्यप्रदेश को सौगात देने के लिए धन्यवाद देंगे।












Click it and Unblock the Notifications