Bhopal News: भोपाल में महिला वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा, लाडली बहना से महिलाएं खुश, लेकिन महंगाई बड़ा मुद्दा

Bhopal Women News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को हुई वोटिंग में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है। भोपाल की 4 विधानसभा सीटों पर महिलाओं का वोटिंग आंकड़ा बढ़ा है। बैरसिया भोपाल उत्तर, गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।

बता दे साल 2018 के विधानसभा में भोपाल में कुल 65.47% मतदान हुआ था इनमें पुरुषों की संख्या 66.10% और महिलाओं की 64.78 प्रतिशत थी। वहीं थर्ड जेंडर ने 21.74% मतदान किया था। लेकिन इस बार पुरुष,महिला और थर्ड जेंडर की वोटिंग परसेंटेज में इजाफा हुआ है। कुल 67.47% पुरुष, 65.67 महिला और 43.02 प्रतिशत थर्ड जेंडर ने वोट डाले। इसी वजह इस बार 66.69% वोटिंग हुई है।

Percentage of women voting increased, women happy with Ladli Behna but inflation is big issue

वन इंडिया के संवाददाता लक्ष्मी नारायण मालवीय ने मतदान के दौरान महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें बताया कि वे शिवराज सरकार की लाडली बहन योजना से खुश है लेकिन उनके वोटिंग के और भी कई मुद्दे हैं। ज्यादातर महिलाओं ने महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। और आने वाली सरकार से महंगाई को कम करने के लिए अपील की।

मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में,विधानसभावार मतदान का अनन्तिम डेटा - पूरे प्रदेश में महिला मतदाताओं का प्रतिशत 76.03 और पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत - 78.21 रहा। कुल योग 77.15 फीसदी मतदान मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में विधानसभावार का यह अनन्तिम आंकड़ा है।

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में हुये मतदान की जानकारी जिलेवार और विधानसभावार महिला और पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत एक नज़र में देखने के लिए क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+