Bhopal News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 10 हजार लोगों को लगाया करोड़ो रुपए का चूना, गिरफ्तार आरोपी ने खोले राज

Bhopal News: क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन की तरह डिजिटल कॉइन में वेबसाइट के माध्यम से निवेश करने व करोड़पति बनने का सपना दिखाकर ठगी करने वाले मध्य प्रदेश के शातिर जाल साज त्रिलोक पाटीदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कि शाजापुर का रहने वाला है। इसके अलावा उसके साथ ही भोपाल निवासी अमरलाल बाधवानी को भी साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने फर्जी क्रिप्टो एक्सचेंज बना कर देशभर के करीब 10,000 लोगों को जोड़ा और उनसे करीब 5 करोड रुपए की ठगी की। क्रिप्टो एक्सचेंज बनाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है गिरोह का सीधा संपर्क दुबई से मिला है।

People were defrauded of crores of rupees in name of crypto currency Bitcoin Trilok Patidar arrest

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को फिर की भनक लग गई थी और दोनों दुबई भागने के फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने सूझबूझ के साथ दोनों आरोपियों को धर दबोचा। अब इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों को सूचना दी जा रही है। आरोपियों ने मध्य प्रदेश के कई लोगों को क्रिप्टोकरंसी के नाम पर चूना लगाया है।

क्या है पूरा मामला

साइबर पुलिस के मुताबिक भोपाल के कटारा हिल्स निवासी राजेंद्र विराज सिंह ने शिकायत की थी कि वेबसाइट के माध्यम से क्रिप्टो में निवेश कर रुपए को तीन गुना करने का झांसा देकर उनके 1लाख 15000 रुपए हड़प लिए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की तो सबसे पहले ग्राम बेहरावल, जिला शाजापुर निवासी त्रिलोक पाटीदार को हिरासत में लिया गया। वे नर्मदावरम रोड स्थित विद्यानगर में किराए के कमरे में रह रहा था। पूछताछ में उसने क्रिप्टो एक्सचेंज के माध्यम से ठगी के धंधे का राजफाश किया। त्रिलोक में ही बताया की वेबसाइट को बनाने में जेके रोड पिपलानी निवासी अमरलाल बाधवानी का भी सहयोग था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया जबकि एक्सचेंज बनाने वाला मुख्य आरोपी हाथ नहीं आया।

देशभर में बनाई 10,000 लोगों की आईडी

शुरुआती पूछताछ में सामने आए कि त्रिलोक पाटीदार गोल्ड डेजर्ट काइन नामक कंपनी का मुख्य प्रमोटर है। वह अलग-अलग राज्यों में जाकर जीडीसी कॉइन (ग्लोबल डिजिटल क्लस्टर कॉइन जो एक नए जमाने का प्रोटोकॉल है उसे और डिजिटल संपत्ति को अंतरराष्ट्रीय भुगतान और अनुप्रयोगों के लिए एक केंद्र के रूप में सेवा करने की अनुमति देता है।) में निवेश करने के लिए लोगों को उकसाता था। वह कहता था कि जो निवेश करेंगे, उन्हें बिटकॉइन की तरह मुनाफा होगा। उसने 10000 लोगों को जोड़ा और उनकी आईडी तैयार की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+