कांग्रेस का हर कार्यकर्ता करेगा राम मंदिर के दर्शन...पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होना है, जहां इस प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए देश भर के कई लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। इस बीच एक आमंत्रण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भेजा गया था, जहां दोनों ही नेताओं ने आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद अलग-अलग तरह की सियासी प्रतिक्रिया सामने आ रही है, जहां अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इस मामले पर बयान सामने आया है।\

पटवारी के कही ये बात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की, हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाला हर साथी दर्शन करना चाहता है, हम भी करना चाहते हैं। हमारा केन्द्रीय नेतृत्व भी मंदिर निर्माण पूर्ण होने और विधि विधान से भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपरांत दर्शन करना चाहते हैं। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता मंदिर के दर्शन करेगा। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि धर्म और आस्था को राजनीति में नहीं लाना चाहिए। धर्म और आस्था व्यक्तिगत विषय है। मंदिर निर्माण पूर्ण होने और प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मध्यप्रदेश से भी कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता दर्शन करने जायेंगे, कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जायेंगे।
धार में प्रवक्ता ने इस्तीफा दिया
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे हैं, जहां धार जिले के कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने इस फैसले से आहत होकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। ठाकुर ने अपने सभी पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए शीर्ष नेतृत्व को पत्र भी लिखा है। ठाकुर ने पत्र में लिखा की, निवेदन है कि मैं दीपेन्द्र सिंह ठाकुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता धार के पद पर था, परन्तु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमत्रंण अस्वीकार्य कर दिया गया जो निर्णय मन को आघात पहुंचाने वाला और पीडा दायक था।
ये भी पढ़े- MP News: सोनिया गांधी ने ठुकराया राम मंदिर का न्यौता, नाराज कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications