MP News: सोनिया गांधी ने ठुकराया राम मंदिर का न्यौता, नाराज कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होना है, जहां इस प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए देश भर के कई लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। इस बीच एक आमंत्रण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भेजा गया था, जहां दोनों ही नेताओं ने आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे हैं, जहां धार जिले के कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने इस फैसले से आहत होकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। ठाकुर ने अपने सभी पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए शीर्ष नेतृत्व को पत्र भी लिखा है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने लिखी ये बात
निवेदन है कि मैं दीपेन्द्र सिंह ठाकुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता धार के पद पर था, परन्तु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमत्रंण अस्वीकार्य कर दिया गया जो निर्णय मन को आघात पहुंचाने वाला और पीडा दायक था। महोदय वर्ष 2012 से मैं अनवरत रूप से विभिन्न पदो पर रहकर शहर कांग्रेस प्रवक्ता से लेकर प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी आप लोगो के स्नेह आशीष और वरिष्ठ नेताओ के आर्शीवाद के कारण काबीज रहा था।
महोदय इस दौरान संघर्ष की इस लडाई में अनेक प्रकरण भी मेरे ऊपर पंजीबद्ध हुए, जो की माननीय न्यायालय में लंबित है। परन्तु निज धर्म का सर्वमान्य मानते हुए गौस्वामी तुलसीदास जी के कथन अनुसार " राम विरोध न उबरसि, सरण विष्णु अज ईस " को मुल मंत्र को ग्रहण करते हुए राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण को नहीं स्वीकार करने के कारण अपने आप को कांग्रेस के सभी पदो से मुक्त कर प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ। अतः इसे स्वीकार्य करने की कृपा करे।
ये भी पढ़े- Indore news: महापौर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- राम मंदिर के नाम से दिक्कत क्या है?












Click it and Unblock the Notifications