Hamidia hospital: भोपाल के सरकारी अस्पताल हमीदिया में मरीजों के लिए फ्री होगी पार्किंग
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में शिकायतों से परेशान होकर प्रबंधन ने फैसला किया है कि अब मरीजों को पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना निशुल्क रहेगा। इसके लिए प्रबंधन चर्चा कर रहा है।

भोपाल के हल्दी अस्पताल में ₹12 करोड़ की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग में आए दिन विवाद की शिकायतें सामने आ रही है। सीएम हेल्पलाइन में भी 5 से 6 शिकायतें दर्ज हुई है। 3 से 4 माह बीत चुके हैं। अभी तक पार्किंग का ठेका नहीं हो सका है। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने पार्किंग का संचालन करने का मन बनाया है। बता दे हमीदिया में मीडिया के कवरेज को लेकर भी कई प्रकार की पाबंदी है। जिसके कारण अस्पताल में मिलने वाली खामियां और शिकायतें मुश्किल से बाहर आ पाती है। हमीदिया अस्पताल में इलाज भले ही फ्री हो, लेकिन मरीजों से पार्किंग शुल्क इतना वसूला जाता है कि मरीज के परिजन आए दिन परेशान होते हैं।
रोज-रोज की शिकायतों से परेशान होकर हमीदिया अस्पताल प्रबंधन ने फैसला किया है कि अब मरीजों को पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना निशुल्क रहेगा। इसके लिए प्रबंधन चर्चा कर रहा है। यहां पर रोजाना 400 गाड़ियां खड़ी होती हैं। अभी यहां मरीज व उनके परिजनों से पार्किंग शुल्क वसूला जाता है। इससे कई बार विवाद की स्थिति बनती हैं। हमीदिया में भर्ती मरीज के परिजन अशफाक खान ने बताया कि सुबह-शाम खाना लेकर घर से आना पड़ता है। हर बार शुल्क लिया जाता है। इलाज तो मुफ्त मिल रहा है, लेकिन पार्किंग में शुल्क ज्यादा लग रहा है।
अब घर बैठे खुद बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड
राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में इस महीने आयुष्मान कार्ड बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के पोर्टल पर आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा शुरू हो गई है। इस लिंक पर जाकर सबसे पहले आपको आधार नंबर का ऑप्शन चुनाव का आधार के बाद उसमें स्कीम पर पीएमजेएवाई का चयन करना है। इसके बाद राज्य का चयन करना होगा। राज्य के बाद आधार नंबर डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी को पोर्टल पर दर्ज करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। अगर इस पोर्टल पर अपना नाम दर्ज नहीं है तो आप नजदीकी सीएससी सेंटर या लोक सेवा केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications