Bhopal Gas Tragedy : अतिरिक्त मुआवजे को लेकर 38 वीं बरसी पर दिल्ली में रैली निकालेंगे भोपाल गैस पीड़ित संगठन
38वीं बरसी यानी 3 दिसंबर के दिन पीड़ित दिल्ली में रैली निकालेंगे। गैस पीड़ित लगातार अतिरिक्त मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे भोपाल में करीब 1 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। गैस पीड़ितों के संगठन सरकार को कई बार पत्
भोपाल गैस कांड की 38वीं बरसी यानी 3 दिसंबर के दिन पीड़ित दिल्ली में रैली निकालेंगे। गैस पीड़ित लगातार अतिरिक्त मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वे भोपाल में करीब 1 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। गैस पीड़ितों के संगठन सरकार को कई बार पत्र भी लिख चुके हैं। बावजूद इसके उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 जनवरी 2023 को अतिरिक्त मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होना है।

मंगलवार को गैस पीड़ितों के संगठनों ने मीडिया से चर्चा की। गैस पीड़ितों की नेता रचना ढींगरा ने बताया कि आज गैस पीड़ित संगठन पीड़ितों के हक में एक साथ आगे आए हैं। 38 वीं बरसी से पहले केंद्र मध्य प्रदेश सरकार गैस पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का वादा पूरा करें। संगठन के पदाधिकारी चाहते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखे ताकि 5 लाख 21 हजार पीड़ितों को सही मुआवजा मिल सके। उनका कहना है कि यूनियन कार्बाइड और दायक केमिकल से प्रत्येक पीड़ित को ₹6 लाख का तक का मुआवजा मिले।
भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रशीदा बी ने बताया कि 38वी बरसी से पहले हम लोग अभियान चला रहे हैं। जंतर मंतर में 3 दिसंबर को शांतिपूर्ण तरीके से हम रैली निकालेंगे। हमारे अन्य संगठन भी लगातार अतिरिक्त मुआवजे को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं। इसको लेकर करीब 1 महीने तक नीलम पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें अब तक 30 हजार रुपये से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके है।












Click it and Unblock the Notifications