MP: ओपिनियन पोल सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे, भोपाल संभाग में BJP को कांग्रेस से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान

ABP-C Voter survey: मध्यप्रदेश में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है, लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज़ और सी वोटर का बड़ा ओपिनियन पोल सर्वे सामने आया है। जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। पूरे मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की बात करें तो, इस सर्वे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। वही भोपाल संभाग की सीटों में BJP, कांग्रेस का सफाया करती हुई दिखाई दे रही है।

भोपाल संभाग की 25 सीटें

ABP न्यूज और सी वोटर के ओपनिंग पोल में लोगों से पूछा गया कि संभाग स्तर पर उनकी पसंद कौन सी है और वह किस पार्टी को पसंद करते हैं। इस सर्वे में चौंका देने वाले नतीजे सामने आए है। भोपाल संभाग में बीजेपी को 25 सीटों में से 18 से 22 सीटें मिलने की संभावना जताई गई। वहीं कांग्रेस को 3-7 सीटें। इसके अलावा अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है।

Opinion poll survey predicts BJP to get more seats than Congress in Bhopal division

भोपाल संभाग में किस पार्टी को कितना वोट शेयर

सी वोटर के ओपिनियन पोल सर्वे में भोपाल संभाग में बीजेपी को 50% वोट शेयर मिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस को 43 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ दिखाई दिया। इधर बीएसपी को एक प्रतिशत लोगों ने वोट किया। जबकि अन्य के खाते में 6% वोट गए।

पूरे मध्यप्रदेश के सर्वे में बीजेपी कांग्रेस में बराबर की टक्कर

एबीपी न्यूज़ और c-voter ने मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल की मदद से जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की। जिसमें 2018 के चुनाव परिणामों के जैसे ही परिणाम सामने आए। दरअसल कांग्रेस और बीजेपी में बराबर की टक्कर सामने आई है। सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस और बीजेपी को बराबर वोट प्रतिशत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

एबीपी के सी वोटर सर्वे के अनुसार भाजपा को 106 से 118 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस खाते में 108 से 120 सीटें जा सकती है। अगर बसपा इस साल मध्यप्रदेश में अपना खाता खोलती है तो उसे 1 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है वही वोट शेयर की बात की जाए तो भाजपा को 44% शेयर और कांग्रेस को भी 44% वोट मिलने का अनुमान है।

त्रिशंकु विधानसभा बनने के भी आसार

एबीपी न्यूज और सी वोटर के ओपिनियन पोल सर्वे में जिस प्रकार के नतीजे सामने आए, उससे मध्य प्रदेश के आगामी चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनने की परिस्थिति सामने आ रही है। दरअसल कांग्रेस और बीजेपी को बराबर वोट शेयर मिलता हुआ नजर आ रहा है। जहां कांग्रेस को 44 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। वही बीजेपी को भी 44% वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है। जबकि बसपा को 6% और अन्य को 6% वोट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+