Bhopal News: मेंटेनेंस वर्क के चलते भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन की एक-एक ट्रिप निरस्त
Bhopal Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के फुलेरा-डेगाना जंक्शन खेलखंड पर मेंटेनेंस वर्क किया जाना है। इसके चलते गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर भोपाल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को और गाड़ी संख्या 14814 भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
इसके अलावा पुरी जोधपुर एक्सप्रेस की सेवा रेलवे ने बहाल कर दी है। 11 अक्टूबर को निरस्त की गई गाड़ी संख्या 20813 पुरी जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस और 14 अक्टूबर को निरस्त की गई गाड़ी संख्या 20 8 14 जोधपुर पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सेवा बहाल रखने का निर्णय लिया गया है। आचार्य दोनों गाड़ियां अपने नियमित समय सारणी के अनुसार प्रारंभिक स्टेशन से चलेगी।

भोपाल रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में भोपाल और रानी कमलापति से हर ट्रिप पर लगभग 200 से अधिक यात्री सफर करते हैं। इसमें स्लीपर और एसी के अलावा जनरल के भी कोच लगे होते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में सामान्य यात्री सफर करते हैं। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड बंद
इधर राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन में मुख्य द्वार पर लगे दो डिस्प्ले बोर्ड बंद है इनके बंद होने से ट्रेनों की आवागमन की जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पा रही है, जिससे यात्री परेशान है। सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेनों की आवागमन के समय को लेकर यात्रियों को हो रही है। नतीजे में यात्रियों को पूछताछ केंद्र में जाना पड़ा है जहां पर भीड़ के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं इस मामले पर रेलवे के प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने बताया कि भोपाल स्टेशन पर जितनी भी अवस्थाएं उनको जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा। स्टेशन पर लगातार सुधार कार्य जारी है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications