बैतूल बाजार के नरेंद्र शुक्ला सहित जिले के एक हजार कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल
भाजपा का नारा कांग्रेस मुक्त भारत साकार होते नजर आ रहा है जिसका एक बड़ा असर बैतूल में देखने को मिला है शनिवार को भाजपा के 45 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पूरे जिले से करीब एक हजार कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सभी कांग्रेसियों को लोक सभा चुनाव प्रदेश संयोजक हेमंत खण्डेलवाल एवं सांसद व नर्मदापुरम बैतूल लोकसभा प्रभारी केपी यादव के समक्ष जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री बैतूल आए थे उस दिन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने अपना स्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे उसके बाद से तो भाजपा में शामिल होने वालों की होड़ सी लग गई और शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर गांव सरपंच जनपद सदस्य तक करीब एक हजार लोग भाजपा की रीति नीति और मान सम्मान से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हो गए है।
हेमन्त खंडेलवाल विधायक ने बताया की करीब एक हजार कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित सभी समाज के ऐसे लोग जो भारतीय जनता पार्टी के विचार धारा से परभावित थे वे लोग भाजपा में आना चाहते थे इन लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है।
नरेंद्र शुक्ला पूर्व कांग्रेस नेता बैतूल बाजार ने बताया की कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं बची है कांग्रेस के द्वारा किसी भी गरीब आदमी या समाज का भला नहीं किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी ने किसी को कोई इज्जत मान सम्मान नही दिया जाता हम विचार धारा के साथ रहना चाहते है जोभी अच्छे काम करेगा भारतीय जनता पार्टी सबकी बात करती है सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है इसलिए हम भाजपा में शामिल हुए है।
गुना के पूर्व सांसद केपी यादव लोकसभा बैतूल नर्मदापुरम प्रभारी ने कहा की हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का पार्टी का लक्ष्य है और हर बूथ जीतेंगे तो बैतूल में पांच लाख वोट से हमारा प्रत्यासी जीतेगा इसी तरह चार सौर पार का नारा भी सफल होगा। जो लोग भी भाजपा में आ रहे है उन पर कोई दबाव देकर नही लाया जा रहा लोगों को समझ आने लगा है की अब राष्ट्र हित में काम करना है और भाजपा राष्ट्रहित में काम कर रही है यही वजह है की लोग पार्टी से जुड़ रहे है हम उनका स्वागत करते है जैसी संगत में लोग जुड़ेंगे वे वैसा ही काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications