इंदौर दुर्घटना पर सिंधी समाज ने CM शिवराज को लिखा पत्र, मृतक परिवारों के सदस्य के लिए की सरकारी नौकरी की मांग

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे को लेकर आज राष्ट्रीय सिंधी समाज में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवारों के सदस्यों के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है।

On the Indore accident, the Sindhi society wrote a letter to CM Shivraj Singh Chouhan, demanding compensation for the victims.

Indore baleshwar mandir Bawadi Accident: इंदौर के मंदिर में हुई घटना को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। वही सिंधी समाज ने पीड़ितों के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है। राष्ट्रीय सिंधी समाज ने मृतक परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मृतकों के परिवारों में से सदस्यों को सरकारी नौकरी देने और बच्चों को आजीवन फ्री शिक्षा देने की मांग की है। राष्ट्रीय सिंधी समाज के अध्यक्ष कमल वरदानी राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सचदेव डॉ जितेंद्र मतलनी (दुबई) इंदौर की द्रोपति रिजवानी सोना कस्तूरी, शालिनी खियानी, दीपचंद चावला, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ निर्मला वादवानी (पूर्व मंत्री),0 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन कालूभाई, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजकुमार दरियानी आदि ने मांग रखी है।

मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

इंदौर के पटेलनगर स्थित बिलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुई घटना को लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने प्रकरण क्रमांक 2250/इंदौर/ 2023 दर्ज कर कलेक्टर इंदौर, कमिश्नर नगर निगम इंदौर से प्रतिवेदन मांगा है। इसके लिए 1 माह का समय दिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता नहीं मनाएंगे जन्मदिन

इंदौर दुर्घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने एक अप्रैल को अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है। बावड़ी हादसे के बाद मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ केसवानी ने कहा कि हम मृतकों के परिवारजनों के साथ खड़े हुए हैं। ऐसे में किसी भी तरह का उत्सव और खुशियां मनाने की बजाय मृतकों की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। केसवानी ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह का जश्न मनाने के लिए मना कर दिया गया है। डा‍ॅ केसवानी एक अप्रैल के दिन अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सेवा कार्य करेंगे और मृतकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की जाएगी।

कैसे हुआ था हादसा

स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि जिस मंदिर में यह हादसा हुआ है। वह लगभग 60 साल पुराना है। शहर के सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में स्थित इस मंदिर में राम नवमी के अवसर पर 50 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठकर हवन कर रहे थे, तभी अचानक वजन ज्यादा होने से बावड़ी पर डली छत धंस गई, जिसके चलते बावड़ी पर बैठे 50 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें लगभग 50 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से 35 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+