Bhopal News: कुख्यात गैंगस्ट जुबेर मौलाना को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, लेकिन जुलूस के दौरान हंसता हुआ दिखा बदमाश
Bhopal crime branch: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच और भोपाल पुलिस लगातार बड़े बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई है। क्राइम ब्रांच ने रविवार सोमवार की दरमियानी देर रात कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना को गिरफ्तार किया है। लेकिन गिरफ्तार होने के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे परिवार के साथ बातें करता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही जुलूस के दौरान हंसता हुआ नजर आ रहा है।
पुलिस ने बताया कि जुबेर मौलाना भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर पहुंच कर धर दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार भी जप्त किए हैं उसे पर ₹5000 का इनाम घोषित था दरअसल कुछ समय पहले ही जुबेर ने अपने गुर्गों से फायरिंग कराई थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को उसे घर पर अवैध हथियार की सर्चिंग के लिए ले गए थे।

पुलिस के मुताबिक ईश्वग में रहने वाले हुकयत बदमाश जुबेर मौलाना पर एमपी नगर पुलिस ने ₹5000 का इनाम घोषित किया था। जुबेर ने अपने गुरुओं से एमपी नगर थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश नफीस अदालत पर गोली चलवाई थी। इस मामले में गोली चलाने वाले बदमाश फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। इसी बीच पुलिस को रविवार दे रात मूवी से सूचना मिली थी कि बदमाश जुबेर मौलाना भोपाल से भागने की फीज में है घटना की खबर लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश जुबेर मौलाना को पकड़ लिया।
सूत्रों ने बताया कि तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से हथियार मिले। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है पुलिस का कहना है कि जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए सूत्रों ने बताया कि नफीस अदालत और जुबेर मौलाना पहले से आदतन अपराधी है। घटना के बाद दोनों के बीच एक बदमाश ने समझौता भी करवाया था। लेकिन यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है, इसलिए कोर्ट से ही समझौता हो सकता है।
मौलाना पर 46 केस
बदमाश जुबेर मौलाना पर शहर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास सहित मारपीट, अपहरण, खुदकुशी के लिए उकसाने जैसे गंभीर क्राइम के मामले दर्ज हैं। एक बार आरोपी पुलिस टीम पर भी हमला कर चुका है इसी के साथ सीहोर जिले में मवेशियों की तस्करी का मामला भी उसे पर दर्ज है। पिछले महीने उसने एमपी नगर थाना के दुर्गा नगर में नफीस उर्फ अदालत पर अपने साथियों से गोली भी चलवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications