आदेश: मध्य प्रदेश में 45 साल से कम उम्र के किसी व्यक्ति को नहीं लगेगा कोरोना का टीका
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तेज कर दिया गया है. लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने एक नया आदेश जारी किया है. जिसके तहत मध्य प्रदेश में 45 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी. अगर सरकार के इस निर्देश का किसी भी प्राइवेट या सरकारी संस्था ने उल्लंघन किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Recommended Video

इस वजह से जारी किया गया आदेश
दरअसल, देश में अप्रैल से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हुआ है. जिसके तहत 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है. लेकिन मध्य प्रदेश में सभी उम्र के लोग तेजी से वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं. इससे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने से छूट रहे हैं. ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने यह निर्णय लिया है कि पहले 45 साल ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाई जाएगी. इससे कम उम्र के लोगों को वैक्सीन नहीं लगेगी.
आदेश का सख्ती से किया जाए पालन
सरकार ने इस आदेश का सख्ती से पालन करने के आदेश जारी किए हैं. अगर किसी भी संस्था में 45 साल से कम उम्र के व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगाई गई तो उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है. यह आदेश आदेश अपर संचालक टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला ने सोमवार को जारी किए हैं.
वैक्सीनेशन का रोडमैप तैयार
हालांकि आदेश में यह भी बताया गया है कि जिन लोगों को 3 मार्च से पहले कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है, उन्हें दूसरा डोज भी लगाया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया है कि प्रदेश में वैक्सीनेशन का रोडमैप तैयार किया गया है. इसके मुताबिक ही लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी.
मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज
दरअसल, मध्य प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है. रोज तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर ने शिवराज सरकार की चिंता बढ़ा दी है. आज फिर 3,398 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 3,10,249 हो गई है. सोमवार को कोरोना संक्रमित 15 मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 4,055 हो गया है. सोमवार को प्रदेश में 2,064 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जबकि अब तक प्रदेश में 2,83,540 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 22,654 मरीज एक्टिव हैं. राज्य के इंदौर,भोपाल, जबलपुर,ग्वालियर संभाग में कोरोना ने हालात बेकाबू कर दिए हैं.
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?












Click it and Unblock the Notifications