Bhopal News: टेरर फंडिंग को लेकर भोपाल खानू गांव में NIA की कार्रवाई, पूछताछ के बाद संदिग्ध बुजुर्ग को छोड़ा
Bhopal News: नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA ) ट्रेरर फंडिंग को लेकर भोपाल के खानू गांव में दो घरों में दबिश दी। NIA की टीम ने यहां से एक बुजुर्ग को हिरासत में लिया। उसका नाम मुस्ताक खान है, जिसकी उम्र 60 साल बताई जा रही है। मुस्ताक खान 1 साल पहले ही इस इलाके में रहने आया था। जांच एजेंसी को उसके PFI (पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया) से संपर्क इनपुट मिले है।
हालांकि 7 घंटे पूछताछ करने के बाद जांच एजेंसी ने संदिग्ध बुजुर्ग को छोड़ दिया। इसके अलावा NIA ने औसाफ नमक युवक से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने मध्य प्रदेश भोपाल ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी बुधवार को छापामार कार्रवाई की है। यह सर्च ऑपरेशन PFI के 12 ठिकानों पर चल रहा है PFI को पिछले साल आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते भारत में बैन कर दिया गया था।

कौन है संदिग्ध मुश्ताक खान
मिली जानकारी के अनुसार खानू गांव में रह रहे बुजुर्ग मुस्ताक खान एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके है। मुश्ताक तलैया थाना क्षेत्र में स्थित अरीठे वाली मस्जिद के पास किराना दुकान चलाते हैं। एनआईए की टीम ने तड़के 3:30 बजे मुश्ताक के घर पर छापामार कार्रवाई शुरू की, जो सुबह 10:30 बजे तक चलती रही। इस दौरान मुश्ताक से एनआईए के अफसरों ने PFI से संबंध के बारे में पूछताछ की। जांच एजेंसी ने मस्तक के कब्जे से दो मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज जप्त किए है।
गौरतलब है कि एनआईए ने दो महीने पहले भोपाल में 10 अलग-अलग जगह पर छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इसमें जहांगीराबाद इलाके से समीना, उसके देवर शोएब और जीजा मुजाहिद को भी पकड़ा गया था समीना और उसका परिवार यहां किराए से रहता था, मकान एक्टर राजा मुराद के दामाद के छोटे भाई का है। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications