MP News: महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने PCC में पदभार किया ग्रहण
MP News: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा मध्य प्रदेश की युवा, संघर्षशील और ऊर्जावान नेता नूरी खान को प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही नूरी खान को प्रदेश में महिला कांग्रेस की सदस्यता के लिए प्रभारी भी बनाया गया है।
आज नूरी खान ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और महिला कांग्रेस की नई कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्य शुरू किया।\

पदभार ग्रहण करने के बाद नूरी खान ने अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया और महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को अपने कार्यकाल की प्राथमिकता बताया और महिलाओं में जागृति, चेतना और ऊर्जा को बढ़ाने के लिए योजनाओं पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने नूरी खान को बधाई और शुभकामनाएं दी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विधायक आरिफ मसूद, विधायक महेश परमार सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रीमती नूरी खान को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी और महिला कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के लिए उनके नेतृत्व में कार्य करने की अपेक्षाएं व्यक्त की।
महिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नूरी खान की नियुक्ति से मध्य प्रदेश में महिलाओं के मुद्दों पर और अधिक प्रभावी कार्य करने की उम्मीद जताई जा रही है। उनका यह नेतृत्व महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, जिससे कांग्रेस पार्टी के प्रति महिला मतदाताओं में और अधिक जुड़ाव होगा।












Click it and Unblock the Notifications