MP में सीएम शिवराज की यूथ महापंचायत में लॉन्च होगी ‘न्यू यूथ पॉलिसी’, सपनों को मिलेगी नई मंजिल
23 मार्च को मध्य प्रदेश में युवाओं के स्वर्णिम दिन बनने वाला हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस दिन आयोजित यूथ महापंचायत में ‘नई युवा नीति’ लॉन्च करेंगे।

New Youth Policy: युवाओं को मध्य प्रदेश का भविष्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। 23 मार्च को प्रदेश भर से हजारों युवाओं की भोपाल में महापंचायत होगी। जहां भविष्य के सपनों को संजोए युवाओं की तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़े स्तर पर होने जा रहे इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीएम ने अधिकारियों से चर्चा की। ख़ास बात यह है कि इस महापंचायत में युवा सरपंच पार्षद भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यूथ महापंचायत को युवाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने के लिए विभाग आवश्यक तैयारी करें। राज्य की नई युवा नीति आगामी 23 मार्च को सामने आएगी। नीति युवाओं के कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज विधानसभा समिति कक्ष में भोपाल में 23 मार्च को होने वाले विशाल युवा समागम यूथ महापंचायत के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। राज्य युवा पुरस्कार प्राप्त युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की युवा नीति, युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नीति की विशेषताएँ पूरे देश में पहुंचे और इस पहल की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो। सीएम ने कहा कि युवाओं का उत्साहवर्धन आवश्यक है। यूथ महापंचायत में युवा सरपंच और पार्षद भी आमंत्रित किए जाए। युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी, मुख्यमंत्री एप्रेंटिसशिप योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाए। इन योजनाओं के कुछ हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप लाभान्वित भी किया जाये। संबंधित विभाग युवाओं की अधिकतम भागीदारी के लिए पूरा प्रयास करें।

बताया गया कि भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 23 मार्च को दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे की अवधि में होने वाली यूथ महापंचायत में 17 से 35 वर्ष आयु के युवा प्रतिभागी एकत्र होंगे। प्रत्येक जिले से युवाओं की सहभागिता रहेगी। प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ ही लाखों युवा वर्चुअल भागीदारी भी करेंगे। यूथ महापंचायत का सीधा प्रसारण प्रदेश के महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में किया जाएगा। ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय भी इसका प्रसारण करेंगे। इसमें उच्च शिक्षा विभाग की मुख्य भूमिका है। सहयोगी विभागों में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, एम.एस.एम.ई, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास, जनसंपर्क, लोक निर्माण, जल संसाधन और पर्यावरण विभाग शामिल हैं। प्रमुख सहयोगी संस्थाओं में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नेहरू युवा केन्द्र शामिल हैं। सीएम यंग प्रोफेशनल्स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम, सीएम यंग इंटर्नशिप प्रोफेशनल डेवलपमेंट और सीएम कम्यूनिटी लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़े युवा भी यूथ महापंचायत में हिस्सा लेंगे।

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने संबंधित विभागों की भूमिका पर चर्चा की। बताया गया कि यूथ महापंचायत में मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन, युवाओं के लिए प्रचलित विभागीय योजनाओं पर केन्द्रित फिल्म और यूथ अचीवर्स के अनुभव भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर युवा पोर्टल की लांचिंग भी होगी।
-
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications