MP News: मध्य प्रदेश में 460 स्थानों पर होंगे नव मतदाता सम्मेलन, PM मोदी और जेपी नड्डा करेंगे संबोधित
MP News: बीजेपी युवा मोर्चा ने देश भर में 18 से 23 वर्ष के युवाओं को पहली बार मतदाता बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया है। इस क्रम में, 25 जनवरी को देशभर में लगभग आठ करोड़ नवमतदाताओं को देश के 5 हजार स्थानों पर आयोजित "नमो नवमतदाता सम्मेलन" में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित नवमतदाता सम्मेलन में भाग लेने का संकल्प किया है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि मध्यप्रदेश के करीब 10 लाख नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का उद्देश्य रखा गया है। नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में शामिल होने वाले नवमतदाताओं को मोबाइल नंबर 7820078200 पर मिस्ड कॉल के जरिए नवमतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
नव मतदाताओं को विकसित भारत एंबेसडर बनाने का पहल
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंवार ने बताया कि मोर्चा द्वारा 1 जनवरी से नवमतदाताओं को विभिन्न आयोजनों के लिए विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है। मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नवमतदाताओं को नमो एप डाउनलोड कराकर विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
- प्रातः 9ः00 बजे से नवमतदाताओं का एकत्रीकरण होने के पश्चात् प्रातः 9.30 बजे नवमतदाता रजिस्ट्रेशन, विकसित भारत एंबेसडर रजिस्ट्रेशन, नमो ऐप डाउनलोड कार्य संपन्न होगा।
- प्रातः 10 बजे से स्थानीय नेताओं का भाषण एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
- प्रातः 10ः30 से तक केंद्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।
- प्रातः 11 बजे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या के स्वागत भाषण के पश्चात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का उद्बोधन एवं 11ः15 बजे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
- वहीं स्थानीय स्तर पर सभी जनप्रतिधि एवं नेतागण भी नमो नवमतदाता सम्मेलन में पहुंचकर युवाओं को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications