BJP के विशेष सदस्यता अभियान में नए सदस्य 16 लाख के पार, महिला की संख्या 65%: विष्णुदत्त शर्मा

Bhopal News: वीडी शर्मा ने बताया कि BJP के मिस्ड कॉल पर आधारित विशेष सदस्यता अभियान में अभी तक 16 लाख 3 हजार 523 नए सदस्य बनाए गए हैं। इस अभियान में अब तक 26,93,180 मिस्ड कॉल आए, जो कि भाजपा के प्रति जोरदार प्रतिसाद बताता है। यानि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास एवं उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत बने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने की बात कही है।

New members in BJPs special membership campaign cross 16 lakh: Vishnudutt Sharma

भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने बताया कि इसमें नई महिला सदस्यों की संख्या 65 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके साथ ही अलग-अलग वर्गों के नव मतदाता, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राही और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं। 20 अगस्त को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने ग्वालियर में आयोजित वृहद कार्यसमिति में बीजेपी के विशेष सदस्यता अभियान को लॉंच किया था।

इस अभियान की जोरदार सफलता भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को स्पष्ट करती है। इसके पहले 2014-15 में चले सदस्यता अभियान में बने सदस्यों के अतिरिक्त यह सदस्यता है, पहले से बने सदस्य को मिस्ड कॉल के बाद तत्काल SMS द्वारा अवगत करा दिया जाता है कि वह पूर्व पंजीकृत सदस्य है। अभी तक इस अभियान के अंतर्गत नए सदस्यों की संख्या 16 लाख के पार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ, ग्रामीण एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि अभियान को गति देने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन की सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंची है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के इस सदस्यता अभियान के माध्यम से योजनाओं के हितग्राही भी बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य बने हैं।

प्रदेश मंत्री अग्रवाल ने बताया कि नव मतदाता, किसान सम्मान निधि के लाभान्वित किसान, लाडली बहना योजना की बहनें भी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़ी हैं। प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से भी नए सदस्य बन रहे हैं। इतनी बडी संख्या में नए सदस्यों की संख्या 16 लाख के पार होना भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और देश व प्रदेश के सशक्त नेतृत्व एवं लोकप्रियता का परिणाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+