फैक्ट चेक: MP में मुस्लिम सरपंच की जीत पर नहीं लगे थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे', फर्जी था Video
कटनी, 3 जुलाई: मध्य प्रदेश के कटनी जिले की चाका ग्राम पंचायत में मुस्लिम सरंपच के जीतने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाला वीडियो फर्जी है। लॉजिकल इंडिया फैक्ट चेक की टीम ने इस वीडियो को फेक बताया है। अदरअसल, पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें सरपंच पद की मुस्लिम प्रत्याशी के चुनाव जीतने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का दावा किया गया था। वीडियो में समर्थक जीत गया भाई जीत गया पाकिस्तान जीत गया के नारे लगाते सुनाई दे रहे थे। यह वायरल वीडियो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना के बाद शुक्रवार देर रात का बताया गया था।

क्षेत्र में मचा हड़कंप
पाकिस्तान परस्ती के नारे वाले इस कथित वायरल वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। इसके बाद अगली सुबह आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंची और इस मामले में शिकायत करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि युवाओं ने पहले पूरे गांव में रैली निकाल कर नारेबाजी की थी। इसके बाद सरपंच प्रत्याशी के घर के पास पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। ग्रामीण शिकायतकर्ताओं का कहना था कि नारे लगा रहे कुछ लोगों को वह जानते थे। वहीं नारे लगा रहे लोगों में कुछ के बाहरी होने का दावा भी ग्रामीणों ने किया था।

वीडिया में दावा किया गया था कि कटनी जिले की ग्राम पंचायत चाका में रहीसा बेगम पति वाजिद खान के सरपंच पद पर विजई घोषित होने के बाद उनके समर्थको ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।
कटनी एसपी का ट्वीट

सीएसपी विजय सिंह के अनुसार

सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कटनी जिले के ग्राम पंचायत चाका के सचिन परोहा और करीब 30 से 40 लोग थाने आए हुए थे। उनके द्वारा शिकायत की गई है कि सरपंच का चुनाव जीतने के बाद रहीसा वाजिद खान के समर्थन के साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए है। इसका सोशल मीडिया में वायरल वीडियो भी दिया गया है। शिकायत की जांच की जा रही। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे्। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications