दिग्विजय के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- बजरंगदल पर बैन लगाना तो दूर सोच भी नहीं सकते

mp politics news: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। गृहमंत्री ने कहा राष्ट्र भक्तों के संगठन बजरंग दल पर मध्यप्रदेश में प्रतिबंध लगाना तो दूर की बात है, कोई इस विषय में सोच भी नहीं सकता। दिग्विजय सिंह जी का आई फ्लू अब दूर हो रहा है और अब उन्हें बजरंग दल में अच्छे लोग नजर आ रहे हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा था कि प्रदेश में अगर उनकी सरकार बनती है तो वह बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को राजधानी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि हिंदू और हिंदुत्व को अलग करने की सोच रखने वाले चुनावी हिंदू कांग्रेस के नेता चुनाव आते ही महाकाल जाने के साथ कांवड और कथा करवाने लगे हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह के SC बहुल क्षेत्रों के दौरे पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जी जहां भी जाएंगे, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

narottam-mishra-retaliated-on-digvijay-statement-banning-bajrang-dal-can-not-even-think-far

बजरंग दल पर मध्यप्रदेश में नहीं लगाएंगे बैन: दिग्विजय सिंह

Recommended Video

      दिग्विजय के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- बजरंगदल पर बैन लगाना तो दूर सोच भी नहीं सकते

      गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो वह बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बजरंग दल में भी कुछ अच्छे लोग हो सकते हैं इसलिए हम इस पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, पर जो भी व्यक्ति गड़बड़ी ओर दंगा फसाद करेगा उसे छोड़ नहीं जाएगा। बजरंग दल में कई असामाजिक तत्व है या अभी हाल ही में किस तरह बजरंग दल के लोग भागते फिर रहे थे, हम सबने देखा है। यह देश हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सबका है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+