MP News: गृह मंत्री 700 श्रद्धालुओं को लेकर ट्रेन से वैष्णो देवी यात्रा के लिए रवाना, भक्तों में दिखा उत्साह
प्रतिवर्ष होली के मौके पर गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाते हैं।

दतिया। मध्य प्रदेश सरकार के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दतिया रेलवे स्टेशन से मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुए। गृहमंत्री के साथ करीब 700 देवी भक्त भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति होली के मौके पर नरोत्तम मिश्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते थे।
इस बार गृह मंत्री के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और देवी भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले हैं। रविवार देर रात करीब 12 बजे दतिया रेलवे स्टेशन पर मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पहुंची। इस मौके पर देवी के भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। मंत्री ने भी हौसला अफजाई की और गृह मंत्री के साथ ट्रेन से देवी दर्शन के लिए रवाना हो गए।
मंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस दौरे को लेकर चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। बता दें कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रतिवर्ष होली पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मां वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। इस बार चुनावी वर्ष होने के कारण कार्यकर्ताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
गृह मंत्री ने दतिया स्टेशन पर श्रद्धालुओं का हाल जाना और यात्रा शुरू की। चुनावी साल में करीब 700 कार्यकर्ता मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए हैं। गृह मंत्री के इस दौरे की पूरे क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है। गृह मंत्री समेत गांव-गांव से श्रद्धालु और कार्यकर्ता मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले हैं।












Click it and Unblock the Notifications